फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manisha koirala reacts on nepal protest and violence in social media

Manisha Koirala: नेपाल हिंसा के बीच मनीषा कोइराला का छलका दर्द, बोलीं- न्याय की मांग का जवाब गोलियों से….

Tue, 09 Sep 2025 09:41 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 09 Sep 2025 09:41 AM IST
सार

Manisha Koirala on Nepal Violence: नेपाल इस वक्त हिंसा की आग में जल रहा है। इसी बीच अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने इस घटना से आहत होकर पोस्ट किया है। 

विज्ञापन
Manisha koirala reacts on nepal protest and violence in social media
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हमारा पड़ोसी देश नेपाल इस समय काफी मुश्किलों में है। इसकी वजह है सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर बैन, जिसके विरोध में जोरदार आंदोलन हो रहा है। इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। अब इस घटना पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का दर्द छलका है और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा।

विज्ञापन

मनीषा कोइराला ने शेयर की तस्वीर
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने एक खून से सने हुए सफेद जूते की तस्वीर शेयर की है। ये मात्र फोटो नहीं है, बल्कि नेपाल में हो रही हिंसा का एक सबूत है, जो काफी भयावह प्रतीत हो रहा है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala)


एक्ट्रेस ने कहा- नेपाल के लिए काला दिन
इस पोस्ट के साथ मनीषा कोइराला ने कटाक्ष करने वाला कैप्शन दिया है। उन्होंने नेपाली भाषा में लिखा, ‘आजको दिन नेपालका लागि कालो दिन हो- जब जनताको आवाज, भ्रष्टाचारविरुद्धको आक्रोश र न्यायको मागलाई गोलीले जवाफ दिइयो।’ इसका अर्थ हुआ कि आज नेपाल के लिए एक काला दिन है- जब लोगों की आवाज, भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश और न्याय की मांग का जवाब गोलियों से दिया जाता है।

यह खबर भी पढ़ें: Kajal Aggarwal: एक्सीडेंट में अपनी मौत की अफवाहों पर काजल ने दी प्रतिक्रिया; बोलीं- ‘मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं’


आखिर क्यों हो रहा है ये विरोध?
नेपाल देश में ये आंदोलन इसलिए हो रहा है, क्योंकि नेपाल की ओली सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और ट्विटर पर बैन लगा दिया है। हालांकि सरकार ने ये कदम सुरक्षा का हवाला देते हुए उठाया। अब इसे लेकर नागरिकों द्वारा भारी विरोध किया जा रहा है, जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। हिंसा के बाद स्थानीय प्रशासन ने नेपाल की राजधानी के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया है। काठमांडू के अलावा, ललितपुर जिले, पोखरा, बुटवल और सुनसराय जिले के इटाहारी में भी कर्फ्यू के आदेश जारी किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed