फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manisha Koirala enjoying vacation On Beach Shares Her Stunning and Bold Photos with motivational Caption

समुद्र किनारे दिखा मनीषा कोइराला का बोल्ड अंदाज; फोटो साझा कर लिखा, 'जैसे हो, वैसे ही जिंदगी का लुत्फ उठाओ'

Sat, 13 Jun 2026 03:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 13 Jun 2026 03:04 PM IST
सार

Manisha Koirala Photos: अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। वे समुद्र किनारे एंजॉय करती दिख रही हैं।

विज्ञापन
Manisha Koirala enjoying vacation On Beach Shares Her Stunning and Bold Photos with motivational Caption
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मनीषा कोइराला ने 90 के दशक में बॉलीवुड में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। अपने अभिनय, डांस, अंदाज और खूबसूरती के दम पर वे टॉप एक्ट्रेस में शामिल रही हैं। उनका बेबाक अंदाज आज भी वैसा ही है। अपने हालिया पोस्ट के जरिए उन्होंने लोगों को जिंदादिली के साथ जिंदगी जीने की सीख दी है।

विज्ञापन



बोल्ड लुक से मनीषा ने चौंकाया

मनीषा कोइराला 55 की उम्र में भी अपनी फिटनेस और बिंदास अंदाज से हैरान कर रही हैं। आज शनिवार को इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे समुद्र किनारे बोल्ड लुक में पोज देती दिख रही हैं। एक्ट्रेस सिर पर हैट पहने वेस्टर्न आउटफिट में दिख रही हैं। समुद्री और प्राकृतिक नजारों ने तस्वीरों की खूबसूरती और बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन



मनीषा बोलीं- 'यात्राएं जरूर करें'

पोस्ट के साथ मनीषा कोइराला का कैप्शन और भी दमदार है। उन्होंने लिखा है, 'आपका आकार या उम्र चाहे जो भी हो और आप जिंदगी के किसी भी पड़ाव पर हों। यात्रा जरूर करें। बीच पर टहलें। स्विमसूट पहनें। फोटो खिंचवाएं'।



मनीषा ने आगे लिखा है, 'अपनी स्किन पर धूप और पैरों के नीचे रेत को महसूस करें। डर या दूसरों की राय को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप जैसे हैं, वैसे ही जिंदगी को पूरी तरह जीने के हकदार हैं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala)


विज्ञापन

Manisha Koirala enjoying vacation On Beach Shares Her Stunning and Bold Photos with motivational Caption
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम

दीवााने हुए फैंस
मनीषा कोइराला के इस पोस्ट पर नेटिजंस और फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। यूजर लिख रहे हैं, 'कैप्शन बहुत ही खूबसूरत है। आपकी तस्वीरें देखकर पता चल रहा है कि उम्र सिर्फ एक संख्या ही तो है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed