फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manipuri film Boong produced by Farhan Akhtar Won BAFTA Award In Best Children And Family Film Category

मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने रचा इतिहास, बाफ्टा जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी, फरहान अख्तर से है ये कनेक्शन

Mon, 23 Feb 2026 01:06 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 23 Feb 2026 01:06 AM IST
सार

Manipuri film Boong Won BAFTA Award: भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण है। मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने बाफ्टा अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह अवॉर्ड जीतने वाली ‘बूंग’ पहली भारतीय फिल्म है। इस का एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर से भी एक खास कनेक्शन है। 

विज्ञापन
Manipuri film Boong produced by Farhan Akhtar Won BAFTA Award In Best Children And Family Film Category
मणिपुरी फिल्म बूंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

22 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में 79वें बाफ्टा (ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स) अवार्ड्स आयोजित हुए। कई कैटेगरी में दुनिया भर की फिल्मों को बाफ्टा अवॉर्ड मिले। फरहान अख्तर प्रोड्यूस मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। इस फिल्म को लक्ष्मीप्रिया देवी ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन

 

‘बूंग’ ने इन फिल्मों को पीछे छोड़ा
मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ बाफ्टा अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी है। यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है। फिल्म ‘बूंग’ को फ्रेंच फिल्म ‘आर्को’, अमेरिकन साइंस फिक्शन कॉमेडी ‘लिलो एंड स्टिच’ और जूटोपिया 2 जैसी फिल्मों के साथ नॉमिनेट किया गया था। इन फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ‘बूंग’ ने बाफ्टा अवॉर्ड अपने नाम किया। यह अवॉर्ड पैडिंगटन बियर ने दिया। 

‘बूंग’ को कई फिल्म फेस्टविल में सराहा गया 
फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स ने फिल्म ‘बूंग’ को प्रोड्यूस किया है। 2024 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसका वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था। फिल्म की कहानी एक गांव के एक लड़के ईद-गिर्द घूमती है। यह कहानी दर्शकों भावुक कर जाती है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed