फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manika Vishwakarma gets crowned as Miss Universe India 2025

Manika Vishwakarma: मनिका विश्वकर्मा बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2025, विश्व मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधत्व

Tue, 19 Aug 2025 07:23 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 19 Aug 2025 07:23 AM IST
सार

मनिका विश्वकर्मा के सिर पर मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज सज गया है। अब वह 74वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन
Manika Vishwakarma gets crowned as Miss Universe India 2025
मनिका विश्वकर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

मनिका विश्वकर्मा का सपना सच हो गया। वह मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बन चुकी हैं। इस साल के आखिर में वह थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस ब्यूटी पेजेंट ने मनिका विश्वकर्मा का जीवन बदल दिया, उन्हें अधिक आत्मविश्वासी बना दिया है। 
विज्ञापन


जीत के बाद क्या बोलीं मनिका विश्वकर्मा 
मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज सिर पर सजने के बाद मनिका विश्वकर्मा कहती हैं, ‘मेरा सफर शहर गंगानगर से शुरू हुआ। मैं दिल्ली आई और इस ब्यूटी कॉम्पिटिशन की तैयारी की। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने मेरी मदद की और मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया। यह ब्यूटी कॉम्पिटिशन एक खास दुनिया है, यहां हमारे अलग ही पर्सनालिटी, कैरेक्टर डेवलप होता है। यह जिम्मेदारी एक साल भर की नहीं, जिंदगी भर के लिए मेरे साथ रहेगी।’ 
विज्ञापन

 



ज्यूरी मेंबर उर्वशी रौतेला ने जाहिर की खुशी 
मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की ज्यूरी मेंबर के तौर पर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी इवेंट में मौजूद थीं। वह मनिका विश्वकर्मा की जीत पर खुश हैं। उर्वशी कहती हैं, ‘कॉम्पिटिशन बहुत मुश्किल था, लेकिन विनर हमारे साथ है। हमें बहुत खुशी है कि मनिका विनर बनीं। अब वह मिस यूनिवर्स में हमें जरूर गर्व करने का मौका देंगी।’  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed