फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Man pinched Lara Dutta waist actress beaten her severely Akshay Kumar was worried

Lara Dutta: जब लारा दत्ता की कमर पर शख्स ने काट ली थी चुटकी, अभिनेत्री के गुस्से से डर गए थे अक्षय कुमार

Fri, 26 Apr 2024 03:48 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 26 Apr 2024 03:48 PM IST
सार

अभिनेत्री लारा दत्ता ने अपनी पहली फिल्म ‘अंदाज’ के दौरान उनके साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने उस शख्स को भीड़ से खींचकर पीट दिया था।

विज्ञापन
Man pinched Lara Dutta waist actress beaten her severely Akshay Kumar was worried
लारा दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में एक साक्षात्कार में अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बारे में खुलासा किया। अभिनेत्री ने बताया कि किस तरह से उनकी कमर पर एक व्यक्ति ने चुटकी काट ली थी, जिसके बाद उन्होंने उसे खींचकर पीट दिया था। अभिनेत्री ने साझा किया कि उनके साथ मौजूद अभिनेता अक्षय कुमार को उन्हें पीछे हटाना पड़ गया था। अभिनेत्री ने कहा कि यह तब की बात है, जब वह अपनी पहली फिल्म ‘अंदाज’ के एक म्यूजिक इवेंट के लॉन्च में प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के साथ दिल्ली गई थीं।

विज्ञापन

चांदनी चौक में हुई थी घटना

बातचीत में लारा ने दिल्ली के चांदनी चौक में हुई घटना को साझा किया। उन्होंने कहा, ‘मेरी पहली फिल्म अंदाज के दौरान, प्रियंका, अक्षय और मैं, हम तीनों दिल्ली गए थे। मुझे लगता है कि यह चांदनी चौक में कहीं था, वहां ‘रिदम हाउस’ नाम की एक जगह हुआ करती थी जो हमारे म्यूजिक रिलीज की जगह थी। यह मेरी पहली फिल्म थी, एक अभिनेत्री के रूप में यह मेरा पहला मौका था और मैंने उस दिन साड़ी पहनी हुई थी’।

विज्ञापन

Kajol: कैसे कसरत करती हैं काजोल? अभिनेत्री ने तस्वीर साझा कर बताया हाल, प्रशंसकों का हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ से बाहर खींच लिया शख्स को

लारा ने आगे कहा कि कार्यक्रम स्थल के बाहर बहुत भीड़ थी क्योंकि अक्षय कुमार मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा और मिस यूनिवर्स लारा के साथ वहां मौजूद थे। उन्होंने बताया कि भीड़ में से किसी ने चुपचाप उनका हाथ पकड़ लिया और उनकी कमर पर चुटकी काट ली। लारा ने कहा, ‘भीड़ में से किसी ने चुपचाप मेरा हाथ पकड़ लिया और मेरी कमर पर चुटकी काट ली। मुझे लगा यहां कुछ गलत है। जैसे ही वह हाथ अंदर आया, मैंने वह हाथ पकड़ लिया और उस आदमी को भीड़ से बाहर खींच लिया’।

 


लारा ने की खूब पिटाई

लारा ने आगे कहा कि जो शख्स उन्हें परेशान कर रहा था वह गिर गया और उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। अभिनेत्री ने वह वाकया याद करते हुए कहा, ‘मैं साड़ी में थी और मैंने उसकी बहुत पिटाई की। अक्षय चिंतित हो गए और उन्हें मुझे पीछे खींचना पड़ा। उन्होंने कहा 'आप क्या कर रही हैं? आप एक अभिनेत्री हैं, आप ऐसा नहीं कर सकतीं’। हाल ही में, अभिनेत्री लारा दत्ता को उनकी उम्र और बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल किया गया था।
Hanu-Man: तेलंगाना के राज्यपाल से मिले तेजा सज्जा और प्रशांत, हनुमान की मूर्ति की भेंट, जानें क्या हुई बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed