फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Do Patti Star Kajol shares hilarious photo from workout session Jackie Shroff reacts on actress funny post

Kajol: कैसे कसरत करती हैं काजोल? अभिनेत्री ने तस्वीर साझा कर बताया हाल, प्रशंसकों का हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल

Fri, 26 Apr 2024 03:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 26 Apr 2024 03:13 PM IST
सार

अभिनेत्री काजोल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। आज शुक्रवार को उन्होंने अपनी एक मजेदार तस्वीर साझा की है, जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।

विज्ञापन
Do Patti Star Kajol shares hilarious photo from workout session Jackie Shroff reacts on actress funny post
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम-@kajol

विस्तार

बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा काजोल अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। हर मौके पर वह खास अंदाज में नजर आती हैं। अक्सर अभिनेत्री के फैंस उनसे उनका फिटनेस रूटीन पूछते नजर आते हैं। खासकर वह वर्कआउट कैसा करती हैं! हाल ही में काजोल ने खुद तस्वीर पोस्ट करके अपने वर्कआउट से फैंस को रूबरू कराया। लेकिन, उनकी यह तस्वीर देखते ही यूजर्स की हंसी छूट गई।

विज्ञापन

Anne Hathaway: कभी रात-रात भर प्रियंका को गूगल करती थीं ऐनी हैथवे, अब साथ काम करने के सवाल पर दिया ये जवाब
विज्ञापन


फोटोशूट में बदला वर्कआउट?
काजोल ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह मशीन पर आराम फरमाती नजर आ रही हैं। काजोल चश्मा चढ़ाकर बिंदास लुक में नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर के आउटफिट में काजोल मशीन पर ऐसे लेटी हैं, जैसे कोई फोटोशूट चल रहा हो। इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Heeramandi: नाजुक दिल है ‘बिब्बोजान’, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने भंसाली की तारीफों के बांधे पुल

तस्वीर के साथ यूजर्स से पूछा सवाल
काजोल ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'हर कोई यह जानना चाहता है कि मेरा वर्कआउट कैसा होता है? यहां इस तस्वीर से आप समझिए..., अब बताओ यह वर्कआउट के पहले का सीन था या बाद में'? काजोल के इस पोस्ट पर यूजर्स हंसने वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। साथ ही उनके अंदाज की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'काजोल के लिए सम्मान जाग गया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके पास यह खूबी है कि वर्कआउट के दौरान भी चिल रहती हो'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)



जैकी श्रॉफ ने दी प्रतिक्रिया
सिर्फ प्रशंसक ही नहीं, काजोल की इस तस्वीर पर तमाम बॉलीवुड हस्तियों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। इस पर जैकी श्रॉफ ने प्रतिक्रिया देते हुए हंसने वाली इमोजी पोस्ट की है। काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'दो पत्ती' उनकी आगामी फिल्म है। इसका निर्देशन शशांक चतुर्वेदी कर रहे हैं। इसमें कृति सेनन भी नजर आएंगी। कृति इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। 
Ayushmann Khurrana: टाइम 100 गाला में दुआ लीपा-देव पटेल से मिले आयुष्मान खुराना, तस्वीरें साझा कर कही यह बात
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed