{"_id":"662b689b2f07999113019aad","slug":"hanuman-movie-actor-teja-sajja-director-prashant-met-telangana-governor-cp-radhakrishnan-gifted-hanuman-idol-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanu-Man: तेलंगाना के राज्यपाल से मिले तेजा सज्जा और प्रशांत, हनुमान की मूर्ति की भेंट, जानें क्या हुई बातचीत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hanu-Man: तेलंगाना के राज्यपाल से मिले तेजा सज्जा और प्रशांत, हनुमान की मूर्ति की भेंट, जानें क्या हुई बातचीत
Fri, 26 Apr 2024 02:11 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:11 PM IST
सार
'हनुमान' में अभिनय करने वाले तेजा सज्जा और निर्देशक प्रशांत वर्मा ने शुक्रवार सुबह तेलंगाना के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। राज्यपाल ने तेजा और प्रशांत के साथ थोड़ा समय बिताया।
विज्ञापन
तेलंगाना के राज्यपाल के साथ तेजा और प्रशांत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्म 'हनुमान' साल 2024 की पहली दक्षिण भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्म है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। देखते-ही-देखते फिल्म ने करोड़ों रुपये छाप लिए थे। इस फिल्म की जमकर चर्चा हुई थी। सिनेमाघरों के बाद इसे ओटीटी पर भी रिलीज किया गया था। वहां भी दर्शकों ने इस पर खूब प्यारा लुटाया। अब यह फिल्म एक बार फिर से चर्चा में है।
विज्ञापन
राज्यपाल के साथ बिताया समय
'हनुमान' में अभिनय करने वाले तेजा सज्जा और निर्देशक प्रशांत वर्मा ने शुक्रवार सुबह तेलंगाना के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। राज्यपाल ने तेजा और प्रशांत के साथ थोड़ा समय बिताया। इस मौके पर सीपी राधाकृष्णन ने दोनों कलाकारों को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म देने और पौराणिक सुपरहीरो को फिल्म में दर्शाने के लिए बधाई भी दी। वहीं, प्रशांत और तेजा ने राज्यपाल को हनुमान की मूर्ति भेंट की। इस खास मुलाकात की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
Glad to meet Hanuman Movie team Shri. Prashanth Varma Ji and Shri. Teja Sajja Ji today at Raj Bhavan on a courtesy meet. My best wishes. pic.twitter.com/Y7Jmj6ubwA
विज्ञापन विज्ञापन— CP Radhakrishnan (@CPRGuv) April 25, 2024
बॉक्स ऑफिस पर छापे थे करोड़ों रुपये
फिल्म 'हनुमान' की बॉक्स कमाई ने सभी को हैरान कर दिया था। फिल्म ने 200.32 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। उत्तर भारत में भी फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। हिंदी दर्शकों ने इस फिल्म का जमकर आनंद लिया था। यही वजह है कि हिंदी भाषा में भी 'हनुमान' ने 52.08 करोड़ रुपये की मोटी कमाई की थी।
Anne Hathaway: कभी रात-रात भर प्रियंका को गूगल करती थीं ऐनी हैथवे, अब साथ काम करने के सवाल पर दिया ये जवाब
दूसरे भाग में दिखेंगे कई बड़े कलाकार
'हनुमान' को पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी यह है कि इसका सीक्वल भी जल्द देखने को मिलेगा। इसकी शूटिंग भी शुरू होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्देशक प्रशांत वर्मा ने बताया है कि दूसरे भाग में कई बड़े कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म को आईमैक्स 3डी में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल इसके प्री-प्रोडक्शन पर काम जारी है।
Krishna Mohini: हर किसी को जीवन में चाहिए कृष्ण जैसा डंबलडोर, मोहन की सारथी बनी द्वारका की ये बहन