फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malti Chahar Tanya Mittal discussion turned into a confrontation In salman khan Hosted Show Bigg Boss 19

'तेरी दो पर्सनैलिटी हैं', 'बिग बॉस 19' में मालती ने तान्या के मुंह पर कही ऐसी बात, दोनों के बीच हुआ टकराव!

Tue, 14 Oct 2025 05:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 14 Oct 2025 05:00 PM IST
सार

Bigg Boss 19 Update: 'बिग बॉस 19' में जब से मालती चाहर पहुंची हैं, तब से इसने और दिलचस्प मोड़ ले लिया है। मालती ने तान्या मित्तल को जाते ही आईना दिखाया था। अब एक बार फिर दोनों के बीच बहस होती दिखी।

विज्ञापन
Malti Chahar Tanya Mittal discussion turned into a confrontation In salman khan Hosted Show Bigg Boss 19
मालती चाहर-तान्या मित्तल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में प्रतिभागियों के बीच हंसी-मजाक के बीच बहस होना आम बात है। कई बार यह बड़े टकराव का रूप ले लेती है। इस शो में बीते दिनों क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती पहुंचीं। उन्होंने जाते ही तान्या मित्तल को आईना दिखाया। कई बार तान्या और मिताली को आमने-सामने देखा गया है। अब हाल ही में दोनों के बीच बातचीत हुई, मगर इसने बहस का रूप ले लिया। 

विज्ञापन


तान्या ने किसके फोटो पर किया किस?
'बिग बॉस 19' के आगामी एपिसोड का प्रोमो जियो हॉटस्टार पर शेयर किया गया है। इसमें मालती और तान्या सोफे पर बैठी बात कर रही हैं। मालती तान्या से पूछती हैं, 'अच्छा एक बात बता, हम लोग टास्क कर रहे थे तो तूने किस किया था या नहीं किया था अमाल के फोटो को?' इस पर तान्या कहती हैं, 'नहीं मैंने नहीं किया था'। इस पर मालती कहती हैं, 'मैंने देखा था तान्या'। इस पर तान्या जवाब देती हैं, 'नहीं, जैसे मैं लेटी होंगी ना...', तान्या अपनी बात भी पूरी नहीं कर पाती हैं कि मालती बीच में टोकते हुए कहती हैं, 'तूने फन में किया होगा'। इस पर तान्या कहती हैं, 'नहीं, मैंने फन में भी नहीं किया। मैं बोल देती यार मैंने किया होता तो मैं झूठ क्यों बोलूंगी?'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)




मालती ने फिर दिखाया तान्या को आईना!
इसके बाद मालती को थोड़ा गुस्सा आने लगता है और वे तान्या से कहती हैं, 'जब तू डुअल नेचर वाला गेम खेल रही है तो वह क्लैश है तेरी पर्सनैलिटी में। वही लोग पकड़ रहे हैं। तेरे को ही नहीं, तेरी फैमिली को भी दिक्कत होगी इस चीज से'। इस पर तान्या कहती हैं, 'आप ये समझो कि कोई अगर डुअल पर्सनैलिटी खेल रहा है न तो सात दिन, दस दिन और बारह दिन खेल सकता है। 50-60 दिन नहीं खेल सकता है मालती'। इस पर मालती कहती हैं, 'तेरी दो पर्सनैलिटी हैं। तू बहुत सेंसेटिव है, तू बहुत रोती है और दूसरा तू बहुत स्ट्रॉन्ग है'।

यूजर्स ने की तान्या की तरफदारी
इस पोस्ट पर नेटिजन्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। अधिकांश यूजर्स तान्या की तरफदारी करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तान्या बॉस एकदम परफेक्ट'। एक यूजर ने लिखा, 'वो जैसी भी है, लेकिन तान्या हमें अच्छी लगती है'। एक यूजर ने लिखा, 'तान्या बहुत रियल हैं। अच्छी इंसान हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed