फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   malayalam actress minu muneer in custody in human trafficking case 2014 allegations

Minu Muneer: देह व्यापार के मामले में फंसी यह मलयालम एक्ट्रेस, तमिलनाडु पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

Thu, 14 Aug 2025 05:40 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 14 Aug 2025 05:40 PM IST
सार

Malayalam Actress in Police Custody: मलयालम इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री मीनू मुनीर कानूनी पछड़े में फंस गई हैं। एक्ट्रेस पर देह व्यापार करने का आरोप है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं। 

विज्ञापन
malayalam actress minu muneer in custody in human trafficking case 2014 allegations
मीनू मुनीर - फोटो : एक्स

विस्तार

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मीनू मुनीर को एक पुराने मामले में तमिलनाडु पुलिस ने उनके घर से पकड़कर हिरासत में लिया है। यह मामला साल 2014 का है, जब उन्होंने कथित रूप से अपनी ही रिश्तेदार को फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर तमिलनाडु बुलाया और वहां उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की गई। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन


देह व्यापार के आरोप में घिरीं मलयालम एक्ट्रेस
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मीनू मुनीर को बुधवार रात केरल में अलुवा स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई थिरुमंगलम पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर की गई है, जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक फिल्म में मौका दिलाने का वादा कर उसे चेन्नई ले जाया गया और वहां एक रैकेट को सौंपने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: IFFM इवेंट में गर्लफ्रेंड गौरी के साथ नजर आए आमिर, हाथों में हाथ डाले वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 में भी हुई थीं गिरफ्तार
इससे पहले जुलाई 2024 में भी मीनू विवादों में घिरी थीं, जब कोच्चि साइबर क्राइम पुलिस ने उन्हें वरिष्ठ अभिनेता और निर्देशक बालचंद्र मेनन के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि, उस मामले में कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने आत्मसमर्पण किया था और बाद में कोर्ट के आदेश से जमानत पर रिहा कर दी गईं।

2024 में ही उन्होंने मलयालम सिनेमा के कुछ नामचीन अभिनेताओं पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके चलते वह सुर्खियों में आ गई थीं। ये आरोप उन्होंने तब लगाए थे जब जस्टिस हेमा कमीशन रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों और भेदभाव की जानकारी सामने आई थी।


विवादों से मीनू का रहा पुराना रिश्ता
मीनू मुनीर का नाम इससे पहले भी कई बार विवादों से जुड़ा रहा है। एक समय पर उन्होंने खुद को फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने वाली बुलंद आवाज के तौर पर स्थापित किया था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में एक के बाद एक आरोपों के चलते उनकी इमेज पूरी तरह से खराब हो चुकी है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट तो नहीं है। वहीं, मीनू मुनीर की कानूनी टीम का कहना है कि उन्हें फंसाया जा रहा है और सही समय पर सच्चाई सामने लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed