फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malaika Arora photo with rumoured boyfriend Harsh Mehta goes viral user say they are in relationship

क्या रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा? वायरल हुई वैलेंटाइन वीक की तस्वीर

Sun, 22 Feb 2026 07:54 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 22 Feb 2026 07:54 PM IST
सार

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा इन दिनों रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 

विज्ञापन
Malaika Arora photo with rumoured boyfriend Harsh Mehta goes viral user say they are in relationship
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। अफवाहें हैं कि वह हीरा व्यापारी हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। बताया जाता है कि यह फोटो इटली में वैलेंटाइन वीक के दौरान ली गई।
विज्ञापन


वायरल तस्वीर में क्या है?
वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता रोम के मशहूर ट्रेवी फाउंटेन पर सेल्फी ले रहे हैं। वायरल तस्वीर ने उनके रिश्ते को लेकर अटकलों को हवा दी है। मलाइका और हर्ष में से किसी ने भी अभी तक अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


पहले साथ नजर आए मलाइका-हर्ष
यह पहली बार नहीं है जब मलाइका और हर्ष का नाम एक साथ सामने आया है। अक्टूबर 2025 में, एक्ट्रेस को मुंबई में एक कॉन्सर्ट में एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया था। पैपराजी और सोशल मीडिया जासूसों ने मिस्ट्री मैन को हर्ष मेहता के रूप में पहचाना। इंटरनेट पर दोनों के वीडियो वायरल होने के बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगीं। 

शादी की चौथी सालगिरह पर फरहान अख्तर हुए रोमांटिक, तस्वीरें शेयर कर पत्नी के लिए लिखी प्यारी पोस्ट

कौन हैं हर्ष मेहता?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्ष मेहता मुंबई के 33 साल के हीरा कारोबारी हैं। उनके और मलाइका के बीच लगभग 19 साल का एज गैप है। जहां कुछ लोगों ने दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई हैं, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि दोनों काम को लेकर एक दूसरे से मिले हैं। 

Malaika Arora photo with rumoured boyfriend Harsh Mehta goes viral user say they are in relationship
हर्ष के साथ मलाइका - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन के साथ रिलेशन में रहीं मलाइका
मलाइका अरोड़ा पहले बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थीं। उनका रिश्ता 2018 के आसपास शुरू हुआ। 
दोनों को अक्सर छुट्टियां मनाते और खास मौकों का जश्न मनाते देखा गया। कई साल साथ रहने के बाद, 2024 में वे अलग हो गए।

मलाइका का अरबाज से रिश्ता
मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। दोनों ने साल 2002 में बेटे अरहान खान का स्वागत किया। 19 साल साथ रहने के बाद दोनों 2017 में आधिकारिक रूप से तलाक के जरिए अलग हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed