शादी की चौथी सालगिरह पर फरहान अख्तर हुए रोमांटिक, तस्वीरें शेयर कर पत्नी के लिए लिखी प्यारी पोस्ट
Farhan Akhtar Marriage Anniversary: फरहान अख्तर ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने पत्नी के लिए एक प्यार भरी पोस्ट लिखी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी के साथ शेयर की तस्वीरें
फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि वह प्यार से अपनी पत्नी शिबानी अख्तर का गाल चूम रहे हैं। एक दूसरी तस्वीर में कपल मैचिंग शर्ट पहन कर पोज दे रहा है। एक और तस्वीर में दोनों खड़े होकर पोज दे रहे हैं। इसमें फरहान ने फॉर्मल ड्रेस पहना है, वहीं शिबानी ने हाई स्लिट ड्रेस पहनी है।
विज्ञापन विज्ञापन
तस्वीरें शेयर करते हुए फरहान अख्तर ने कैप्शन में लिखा है 'उस महिला के लिए जो हर चीज को बेहतर बना देती है। शादी की चौथी सालगिरह मुबारक हो। शिबानी मैं तुमसे प्यार करता हूं।' फरहान अख्तर की पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर कमेंट किए हैं और उन्हें सालगिरह की मुबारकबाद दी है।
सोशल मीडिया नेगेटिविटी से कैसे निपटती हैं सामंथा रुथ प्रभु? बताया शांत लेकिन दमदार तरीका
ख्याल रहे कि फरहान अख्तर ने शिबानी से 19 फरवरी 2022 को शादी की थी। दोनों ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद यह फैसला लिया था। फरहान ने पहले अधुना भबानी से साल 2000 में शादी की थी। 2017 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों की दो बेटियां शाक्य और अकीरा हैं।
‘द बीटल्स’ में नजर आएंगे फरहान
फरहान अख्तर अपकमिंग फिल्म ‘द बीटल्स’ का हिस्सा होंगे। इसमें फरहान अख्तर भारत रत्न से सम्मानित और सितार वादक रवि शंकर के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म अप्रैल 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘द बीटल्स’ का निर्देशन सैम मेंडेस करेंगे।