Mr Bachchan: रवि तेजा की 'मिस्टर बच्चन' की शूटिंग हुई पूरी! मेकर्स जल्द कर सकते हैं रिलीज डेट का खुलासा
तेलुगु फिल्मों के मशहूर अभिनेता एक बार फिर पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। वह जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर बच्चन' के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। अब उनकी इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
विस्तार
रवि तेजा तेलुगु सिनेमा के मशहूर अभिनेता हैं। वह अपनी एक्शन कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस वजह से उनके फैंस ने उन्हें 'मास महाराजा' की उपाधि दी है। रवि तेजा आखिरी बार पर्दे पर इस साल फरवरी में रिलीज हुई फिल्म 'ईगल' में नजर आए थे। फिल्म को कार्तिक गट्टामनेनी ने निर्देशित किया था। 'ईगल' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी फ्लॉप रही थी। अब अभिनेता की आगामी फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
'मुंजा' की कमाई में भारी गिरावट, जानें अन्य फिल्मों की कमाई
'मिस्टर बच्चन' में नजर आएंगे रवि तेजा
'ईगल' के फ्लॉप हो जाने के बाद अभिनेता को अब एक सफल फिल्म की बेहद जरुरत है, इसलिए उन्होंने अपना ध्यान अपनी आगामी फिल्म पर केंद्रित कर दिया है। उनकी आगामी फिल्म का नाम 'मिस्टर बच्चन' है, जिसे हरीश शंकर द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। फिल्म का टैगलाइन रखा गया है 'नाम तो सुना होगा'। निर्माताओं ने इस फिल्म की घोषणा पिछले साल दिसंबर में की थी। इस दौरान अभिनेता का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया था, जिसमें रवि तेजा चश्मा लगाए स्कूटर चलाते नजर आ रहे हैं और उनका हेयर स्टाइल 70 के दशक की फिल्मों में नजर आने वाले अमिताभ बच्चन के जैसा है।
#MrBachchan Naam tho suna hoga 😉
Honoured to play the character with the name of my favourite @SrBachchan saab 🤗🙏@harish2you @peoplemediafcy @TSeries pic.twitter.com/CHMOvgh3bo— Ravi Teja (@RaviTeja_offl) December 17, 2023
भोजपुरी की 'आइटम क्वीन' हैं सीमा सिंह
'मिस्टर बच्चन' की रिलीज डेट का जल्द हो सकता है एलान
अभिनेता को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और निर्माता जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर देंगे। फिल्म में रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले टीजी विश्व प्रसाद द्वारा किया जा रहा है। अभिनेता के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Wake Up Dead Man: 'वेक अप डेड मैन' की शूटिंग शुरू, रियान जॉनसन ने सेट से डेनियल क्रेग की तस्वीर की साझा
'रेड' की आधिकारिक रीमेक है 'मिस्टर बच्चन'
बता दें कि 'मिस्टर बच्चन' हिंदी फिल्म रेड की आधिकारिक रीमेक है। राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म 'रेड' में 'सिंघम अगेन' अभिनेता अजय देवगन, सौरभ शुक्ला और इलियाना डिक्रूज प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन का बेहतरीन अभिनय देखने को मिला था, जिसकी वजह से उन्हें काफी सराहना भी मिली थी। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। ऐसे में रवि तेजा के फैंस के लिए उन्हें अजय देवगन वाले किरदार में देखना काफी दिलचस्प अनुभव होगा।