फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Makers have released Special birthday poster of Nikhil Siddhartha from upcoming PAN Indian movie Swayambhu

Swayambhu: निखिल के जन्मदिन पर 'स्वंयभू' के निर्माताओं का तोहफा, जारी किया ये खास पोस्टर

Sat, 01 Jun 2024 04:26 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 01 Jun 2024 04:26 PM IST
सार

'कार्तिकेय 2' से देश भर में मशहूर हुए अभिनेता निखिल सिद्धार्थ का आज जन्मदिन है। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म 'स्वंयभू' से निर्माताओं ने एक खास पोस्टर जारी किया है। फैंस को यह पोस्टर काफी उत्साहित कर रहा है। 

विज्ञापन
Makers have released Special birthday poster of Nikhil Siddhartha from upcoming PAN Indian movie Swayambhu
निखिल सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निखिल सिद्धार्थ तेलुगु फिल्मों का एक जाना- पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'कार्तिकेय 2' ने उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया था। यह साल 2014 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'कार्तिकेय' की अगली कड़ी थी। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'स्वंयभू' को लेकर चर्चा में हैं, जो एक पैन इंडिया फिल्म होगी। अभिनेता आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्माताओं ने उनके फैंस को एक बेहतरीन तोहफा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nikhil Siddhartha (@actor_nikhil)


निखिल के जन्मदिन पर मेकर्स ने जारी किया खास पोस्टर
'स्वयंभू' एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें निखिल सिद्धार्थ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन भरत कृष्णमाचारी कर रहे हैं। यह एक पीरियड एक्शन ड्रामा होगी, जिस पर निर्माताओं ने बड़ा दांव खेला है। फिल्म को बड़े बजट के साथ बनाया जा रहा है। फिल्म को लेकर काफी हाइप बनी हुई है। निर्माताओं द्वारा जारी किए पोस्टर्स को दर्शकों के तरफ से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। निखिल के जन्मदिन पर निर्माताओं ने एक बार फिर से एक खास पोस्टर जारी किया है। 
बिग बॉस हुआ खत्म, जुदा हुईं इन सितारों की राहें

View this post on Instagram

A post shared by Nikhil Siddhartha (@actor_nikhil)


'स्वयंभू' में योद्धा की भूमिका में दिखेंगे निखिल
इस खास पोस्टर में अभिनेता का लुक काफी शानदार नजर आ रहा है। वह एक बहादुर योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने दोनों हाथों में तलवार लिया हुआ है और वह युद्ध के लिए तैयार होते दिख रहे हैं। एक योद्धा के पोशाक में वह काफी आकर्षक लग रहे हैं। अभिनेता के फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है। इस पोस्टर पर उनके फैंस काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 
Kiran Rao: आमिर खान से अपनी पहली मुलाकात को किरण राव ने किया याद, इस फिल्म के सेट से शुरू हुई थी प्रेम-कहानी!
'केजीफ' फेम रवि बसरूर का है संगीत 
फिल्म में निखिल के अलावा संयुक्ता मेनन और नाभा नटेश भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। 'स्वयंभू' का निर्माण पिक्सेल स्टूडियो के बैनर तले भुवन और श्रीकर कर रहे हैं। वहीं, टैगोर मधु फिल्म के प्रस्तुतकर्ता हैं। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी 'केजीएफ' फेम रवि बसरूर के कंधो पर है, जबकि मनोज परमहंस फिल्म के सिनेमैटोग्राफर हैं।
Sanjay Dutt: संजय दत्त ने मां नरगिस के लिए लिखा भावनात्मक नोट, प्रशंसकों के छलके आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed