फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahesh Manjrekar And Anupam Kher Honoured At Maharashtra Film Awards

Maharashtra Film Awards: अनुपम खेर और महेश मांजरेकर को मिला महाराष्ट्र फिल्म अवॉर्ड, ये कलाकार भी हुए सम्मानित

Wed, 06 Aug 2025 01:24 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 06 Aug 2025 01:24 AM IST
सार

मंगलवार को महाराष्ट्र राज्य फिल्म अवॉर्ड इवेंट में कई फिल्मी हस्तियों, कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस लिस्ट में दिग्गज गजल गायक भीमराव पंचाले, अभिनेता महेश मांजरेकर और अनुपम खेर शामिल रहे।

विज्ञापन
Mahesh Manjrekar And Anupam Kher Honoured At Maharashtra Film Awards
अनुपम खेर, महेश मांजेकर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई में कई चर्चित कलाकारों को महाराष्ट्र राज्य फिल्म अवॉर्ड 2025 प्रदान किए।  गजल गायक भीमराव पंचाले, महेश मांजरेकर, अनुपम खेर को अलग-अलग श्रेणी के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


अलग-अलग अवॉर्ड से सम्मानित हुए कलाकार 
महाराष्ट्र राज्य फिल्म अवॉर्ड इवेंट में दिग्गज गजल गायक भीमराव पंचाले को संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए लता मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं फिल्म प्रोड्यूसर, एक्टर महेश मांजरेकर को चित्रपति वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला। एक्ट्रेस मुक्ता बर्वे को मराठी सिनेमा में योगदान के लिए चित्रपति वी शांताराम स्पेशल कॉन्ट्रीब्यूशन अवॉर्ड दिया गया। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और एक्ट्रेस काजोल को सिनेमा में योगदान के लिए राज कपूर स्पेशल कॉन्ट्रीब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Mahesh Bhatt: महेश भट्ट ने 'तन्वी द ग्रेट' के लिए थपथपाई अनुपम खेर की पीठ, 'सैयारा' पर कर डाली ये टिप्पणी 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कलाकारों की सराहना की 
सभी अवॉर्ड महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदान किए। देवेंद्र फडणवीस ने अपने भाषण में सिनेमा और संगीत में योगदान के लिए कलाकारों की सराहना की। 

इसी इवेंट में यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि विशाल शर्मा को वैश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए 2025 का छत्रपति शिवाजी महाराज हैरिटेज अवॉर्ड दिया किया गया। हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित मराठा राज्य के 12 किलों, मराठा सैन्य परिदृश्यों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed