फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahesh Bhatt says Arrival of Raha changed Alia Bhatt entire persona her mind become as vast as sky

Mahesh Bhatt: महेश भट्ट ने मातृत्व को बताया आलिया के जीवन की रोमांचक यात्रा, बोले- उसका व्यक्तित्व ही बदल गया

Fri, 15 Mar 2024 07:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 15 Mar 2024 07:42 PM IST
सार

महेश भट्ट ने कहा, 'राहा के जन्म के बाद आलिया का मन आकाश जितना विशाल और सागर जितना गहरा हो गया है'। 

विज्ञापन
Mahesh Bhatt says Arrival of Raha changed Alia Bhatt entire persona her mind become as vast as sky
महेश भट्ट, आलिया, राहा, रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलिया भट्ट आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने अदाकारा को जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने भी बेटी पर प्यार लुटाया है। इस दौरान मशहूर निर्देशक महेश भट्ट ने मातृत्व को आलिया भट्ट के जीवन का सबसे रोमांचक अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि मदरहुड ने आलिया के पूरे व्यक्तित्व को बदलकर रख दिया है।

विज्ञापन


आकाश जितना विशाल हो गया है आलिया का मन
महेश भट्ट ने कहा, 'राहा के जन्म के बाद आलिया का मन आकाश जितना विशाल और सागर जितना गहरा हो गया है। मातृत्व ने आलिया के भीतर सहानुभूति और ज्ञान के उन आयामों को खोल दिया है, जिनके बारे में उसे कभी जानकारी भी नहीं थी'। इससे पहले, एक इंटरव्यू के दौरान पूजा भट्ट ने भट्ट परिवार के भीतर आपस में खुलकर बातचीत करने और एक-दूसरे को सलाह देने की परंपरा पर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भट्ट परिवार का सबसे छोटा सदस्य भी जल्द ही अपना नजरिया रखना शुरू कर देगा।
विज्ञापन

Ahaan Panday: अहान पांडे को गिटार पर मिला एड शीरन का ऑटोग्राफ, पहली फिल्म की तैयारी में करेंगे इसका इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा भट्ट ने कही थी ये बात
पूजा भट्ट ने अपना उत्साह जताते हुए कहा था कि भट्ट परिवार का सबसे छोटा सदस्य उन सभी में सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली है। उन्हें तो उस पल का बेसब्री से इंतजार है, जब वह भी सबको सलाह देना शुरू करेगा। पूजा भट्ट का यह इशारा बेबी राहा की तरफ था। पूजा ने आगे कहा कि फिलहाल तो राहा अपने चेहरे के हावभावों से अपने विचारों को रखती हैं। लेकिन, उम्मीद है कि जल्द ही वह भी सलाह देना शुरू करेंगी।
Murder Mubarak Review: नेटफ्लिक्स की मर्डर मिस्ट्री में छाए पंकज त्रिपाठी, सारा-करिश्मा के बीच चमके विजय वर्मा

खूब लाइमलाइट में रहती हैं बेबी राहा
मालूम हो कि आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से अप्रैल 2022 में शादी रचाई। दोनों की लव स्टोरी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से शुरू हुई थी। नवंबर 2022 में दोनों ने पहली संतान के रूप में बेटी राहा का स्वागत किया। बीते वर्ष क्रिसमस के मौके पर आलिया-रणबीर ने बेटी राहा की पहली झलक फैंस को दिखाई। राहा भी मम्मी-पापा की तरह खूब लाइमलाइट में रहती हैं।
Munmun Dutta: राज अनादकट के साथ सगाई की अफवाहों को मुनमुन ने किया खारिज, फर्जी खबरों पर नोट साझा कर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed