Mahesh-Alia: महेश भट्ट को पहली फिल्म में पुतला लगी थी आलिया भट्ट, लेकिन 2016 में अभिनय देखकर दंग रह गए थे पिता
आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने अपनी बेटी के फिल्मी करियर को लेकर कुछ बातें साझा की। महेश ने यह भी बताया कि वे कौन-सी फिल्में हैं, जिनमें उन्हें आलिया का काम पसंद आया था।
विस्तार
आलिया भट्ट ने साल 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। आज उनके नाम की गिनती हिंदी सिनेमा की सफल अभिनेत्रियों में की जाती है। आलिया के पिता महेश भट्ट अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में, अपनी बेटी के करियर को लेकर अपनी राय साझा की।
महेश भट्ट का कहना है कि आलिया भट्ट 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में महज एक पुतले की तरह थी। इस फिल्म के बाद आलिया ने जिस तरह की भूमिकाएं की, उसकी महेश भट्ट ने तारीफ की। इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 'उड़ता पंजाब' में आलिया को आदिवासी लड़की के किरदार में देखकर वो दंग रह गए थे। उन्हें समय ही नहीं आ रहा था कि मुंबई के जुहू में पली बढ़ी एक लड़की छत्तीसगढ़ी आदिवासी के लहजे में कैसे बात कर सकती है।
महेश भट्ट का मानना है कि उनकी बेटी ने अपने अभी तक के करियर में अनुराग कश्यप की 'उड़ता पंजाब' और इम्तियाज अली की 'हाईवे' में सबसे बढ़िया काम किया है। आलिया के 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बाद इन फिल्मों में अभिनय को देखकर महेश भट्ट उन्हें एक परिपक्व अभिनेत्री के रूप में देखते हैं।
Box Office Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची डेडपूल एंड वूल्वरिन, अजय और जान्हवी की फिल्मों का रहा बुरा हाल
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो 'अल्फा' में एकदम अलग तरह का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है। इसके अलावा वो 'जिगरा' में भी दिखाई देंगी। इसका निर्देशन वासन बाला ने किया है। फिल्म 11 अक्तूबर, 2024 को रिलीज होगी। इसमें वेदांग रैना और आदित्य नंदा ने भी काम किया है। इसका निर्माण करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने किया है।
Arbaaz Khan Bday: फिल्म नहीं बल्कि लव लाइफ के चलते सुर्खियों में रहे हैं अरबाज, तलाक के बाद मिला सच्चा प्यार