फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahesh Babu unveiled the theatrical trailer of Sudheer Babu upcoming family drama Maa Nanna Superhero

Mahesh Babu: महेश बाबू ने लॉन्च किया 'मां नन्ना सुपरहीरो' का ट्रेलर, इस साल अक्तूबर में रिलीज होगी फिल्म

Sat, 05 Oct 2024 08:18 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 05 Oct 2024 08:18 PM IST
सार

साउथ के लोकप्रिय अभिनेता महेश बाबू ने सुधीर बाबू की आगामी फिल्म 'मां नन्ना सुपरहीरो' का ट्रेलर लॉन्च किया है, जो एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म होने वाली है। फिल्म इस साल ही अक्तूबर के महीने में रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
Mahesh Babu unveiled the theatrical trailer of Sudheer Babu upcoming family drama Maa Nanna Superhero
महेश बाबू-सुधीर बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शनिवार को साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने बहनोई सुधीर बाबू की आगामी फिल्म 'मां नन्ना सुपरहीरो' का ट्रेलर लॉन्च किया है। सुधीर जल्द ही अपनी आगामी फिल्म में नजर आने वाले हैं। महेश बाबू ने शनिवार की शाम अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया है, जो अक्तूबर में रिलीज होगी।  उन्होंने इसके साथ ही फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता भी जाहिर की है। अभिनेता का कहना है कि वो इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। 

विज्ञापन


पारिवारिक ड्रामा है 'मां नन्ना सुपरहीरो' 
सुधीर बाबू साउथ की फिल्मों के जाने पहचाने अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सफल फिल्में की हैं। पर्दे पर वह कई मौकों पर एक्शन अवतार से फैंस का दिल जीत चुके हैं। हालांकि, अब उनकी आगामी फिल्म मां नन्ना सुपरहीरो एक पारिवारिक फिल्म होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर में एक बेटे और उसके पिता के बीच कुछ मार्मिक और दिल को छू लेने वाली भावनाएं दिखाई गई हैं। इसमें सयाजी शिंदे और सुधीर बाबू ने पिता-पुत्र की भूमिका निभाई है। कई एक्शन एंटरटेनर के बाद, सुधीर बाबू मां नन्ना सुपरहीरो के साथ अपने फैंस को एक पारिवारिक फिल्म के द्वारा भावनात्मक यात्रा पर ले जाने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sudheer Babu (@isudheerbabu)



Bigg Boss 18: ‘आहिस्ता’ से अभिनय की दुनिया में कदम रख अचानक गायब हो गई थीं समीरा, अब बिग बॉस से करेंगी कमबैक?
अभिलाष रेड्डी ने किया है निर्देशन 
मां नन्ना सुपरहीरो को अभिलाष रेड्डी निर्देशित कर रहे हैं, जो उनकी बतौर फिल्म निर्देशक पहली फिल्म होगी। इससे पहले वह 'लूजर' वेब-सीरीज भी निर्देशित कर चुके हैं। फिल्म में सुधीर बाबू के अलावा साईचंद, अमानी, शशांक और एनी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वी सेल्युलॉइड और कैम एंटरटेनमेंट बैनर ने फिल्म का संयुक्त रूप से निर्माण किया है। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
बॉस लेडी बन छाईं अनन्या पांडे, तस्वीरों से किया घायल
राजामौली की फिल्म में नजर आएंगे महेश बाबू
बात करें महेश बाबू के वर्क फ्रंट की, तो वह इस साल की शुरुआत में  'गुंटूर कारम' में नजर आए थे। त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। इन दिनों महेश बाबू दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली के साथ अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं। वह राजमौली के साथ अपने अस्थायी शीर्षक 'एसएसएमबी 29' को लेकर चर्चा में है, जिसकी शूटिंग जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी। 
Reena Dutta Father: रीना दत्ता के पिता की प्रार्थना सभा में पहुंचे आमिर खान, परिवार के अन्य सदस्य भी आए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed