{"_id":"668ca2529c49c5e95101b9cc","slug":"mahesh-babu-praised-director-nag-ashwin-and-actors-of-kalki-2898-ad-said-movie-blew-my-mind-away-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kalki 2898 AD: ‘कल्कि 2898 एडी’ देख महेश बाबू का हिल गया दिमाग, नाग अश्विन की तारीफ में कही ये बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kalki 2898 AD: ‘कल्कि 2898 एडी’ देख महेश बाबू का हिल गया दिमाग, नाग अश्विन की तारीफ में कही ये बात
Tue, 09 Jul 2024 08:08 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 09 Jul 2024 08:08 AM IST
सार
‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर अभिनेता महेश बाबू ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने फिल्म के अभिनेताओं की प्रशंसा में ट्वीट किया है। आइए जानते हैं महेश बाबू ने क्या कहा?
विज्ञापन
महेश बाबू
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas और @urstrulymahesh
विस्तार
‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर गजब का उत्साह बना हुआ है। 27 जून को सिनेमाघरों में फिल्म ने दस्तक दी थी। रिलीज के 12 दिन बाद भी फिल्म का क्रेज उसी तरह से बना हुआ है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट बुक माय शो पर 'कल्कि 2898 एडी' के एक करोड़ से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। फिल्म की तारीफ ना सिर्फ दर्शक कर रहे हैं, बल्कि फिल्मी सितारे भी इसकी खूब सराहना कर रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के अभिनेताओं ने कल्कि की तारीफ की है। अब दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू ने फिल्म की जमकर प्रशंसा की है। आइए जानते हैं अभिनेता महेश बाबू ने ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर क्या प्रतिक्रिया दी है।
‘कल्कि 2898 एडी’ देख हिल गया दिमाग
हाल ही में महेश बाबू अपने परिवार के साथ विदेश में छुट्टियां मनाकर हैदराबाद लौटे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने फिल्म की जमकर तारीफ की। महेश बाबू ने एक्स पर लिखा, ‘कल्कि 2898 एडी ने मेरा दिमाग हिला दिया, वाह!’ उन्होंने फिल्म के कास्ट और क्रू की भी तारीफ की।
Sanjeev Kumar: पहली नजर के प्यार के लिए जिंदगी भर तरसे संजीव कुमार, दर्द और डर से भरी थी ‘ठाकुर’ की कहानी
विज्ञापन
अभिनेताओं की जमकर की प्रशंसा
महेश बाबू ने फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन के लिए लिखा, ‘आपके भविष्य के दृष्टिकोण को सलाम। हर फ्रेम कला का एक टुकड़ा है।’ अभिनेता ने अमिताभ बच्चन के लिए कहा, ‘सर आपकी शानदार स्क्रीन उपस्थिति बेजोड़ है।’ वहीं, कमल हासन के लिए लिखा, ‘शानदार स्क्रीन उपस्थिति बेजोड़ है।’ प्रभास और दीपिका की प्रशंसा में उन्होंने लिखा, प्रभास, आपने एक और शानदार काम को आसानी से निभाया है और दीपिका पादुकोण हमेशा की तरह कमाल।’
प्रशंसक हुए उस्ताहित
महेश बाबू के ट्वीट करने के बाद से ही प्रभास और उनके प्रशंसक उत्साहित हैं। वह मानते हैं कि महेश बाबू हमेशा अच्छी फिल्मों का समर्थन करते हैं। उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स ने काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं। बता दें कि 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, कमल हासन, शाश्वत चटर्जी, मृणाल ठाकुर और राजेंद्र प्रसाद समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। वहीं, फिल्म में एसएस राजामौली, विजय देवरकोंडा और दुलकर सलमान का कैमियो भी देखने को मिला है।
Mann: फिल्म 'मन' की आज है सिल्वर जुबली, आमिर खान-मनीषा कोइराला की रोमांटिक जोड़ी ने किया था कमाल

#Kalki2898AD… blew my mind away 🤯 🤯🤯Just wow!! @nagashwin7, hats off to your futuristic vision. Every frame is a piece of art 👏👏👏
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) July 8, 2024