फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahesh Babu jets off to Switzerland for holiday with Namrata Shirodka after his untitled Telugu film Shooting

Mahesh Babu: पत्नी नम्रता संग छुट्टियां मनाने स्विट्जरलैंड निकले महेश बाबू, एयरपोर्ट से तस्वीरें वायरल

Fri, 10 Feb 2023 12:11 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 10 Feb 2023 12:11 AM IST
सार

महेश बाबू को उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर के साथ हैदराबाद हवाई अड्डे पर देखा गया । कपल छुट्टियां मनाने स्विट्जरलैंड जा रहे थे। एयरपोर्ट से महेश और नम्रता की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Mahesh Babu jets off to Switzerland for holiday with Namrata Shirodka after his untitled Telugu film Shooting
महेश बाबू और नम्रता - फोटो : social media

विस्तार

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। महेश बाबू लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन अपनी छुट्टियों के चलते वह चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में, महेश बाबू को उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर के साथ हैदराबाद हवाई अड्डे पर देखा गया। कपल छुट्टियां मनाने स्विट्जरलैंड जा रहे थे। एयरपोर्ट से महेश और नम्रता की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

Mahesh Babu jets off to Switzerland for holiday with Namrata Shirodka after his untitled Telugu film Shooting
महेश बाबू और नम्रता - फोटो : social media

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से महेश बाबू फिल्म निर्माता त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ अपनी आगामी तेलुगु फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। इस फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा करने के बाद महेश बाबू छुट्टी पर चले गए। एयरपोर्ट से अभिनेता की तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है। महेश बाबू बेज पैंट और ब्लू स्वेटशर्ट में काफी डैशिंग लग रहे थे। वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी नम्रता सफेद शर्ट और ब्लू जींस में काफी सुंदर लग रही थीं। फैंस को महेश बाबू का एयरपोर्ट लुक काफी भा गया और वह अभिनेता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 

Superstar @urstrulyMahesh is off for a Short Vacation to Switzerland!#MaheshBabu #SSMB #SSMB28 pic.twitter.com/DhpcsvBQnE

— SSMB Space 🌟 (@SSMBSpace) February 9, 2023

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahesh Babu jets off to Switzerland for holiday with Namrata Shirodka after his untitled Telugu film Shooting
महेश बाबू और नम्रता - फोटो : social media

आपको बता दें कि महेश बाबू की आगामी तेलुगु फिल्म में पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी।  फिल्म में महेश एक नए रूप में दिखाई देंगे। कुछ समय पहले ही अभिनेता की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने इंस्टाग्राम पर महेश की नए लुक में एक तस्वीर साझा की थी, जिसे देख फैंस द्वारा कयास लगाया जा रहा था कि यह फिल्म निर्माता त्रिविक्रम के साथ उनकी अगली फिल्म का लुक है। महेश का यह लुक फैंस को बेहद पसंद आया था।

Kajol: अचानक इतनी गोरी कैसी हो गईं काजोल? अभिनेत्री ने खोला अपनी सुंदरता का राज, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

 

विज्ञापन

Mahesh Babu jets off to Switzerland for holiday with Namrata Shirodka after his untitled Telugu film Shooting
महेश बाबू - फोटो : social media

बता दें कि महेश बाबू एसएस राजामौली की फिल्म ‘पाइप लाइन’ में भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह हॉलीवुड फिल्म फ्रेंचाइजी इंडियाना जोन्स की तर्ज पर एक ग्लोब-ट्रॉटिंग एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। महेश बाबू को आखिरी बार ‘सरकारु वैरी पाटा’ में एक लोन एजेंट की भूमिका निभाते हुए देखा गया था, जिसने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed