Mahesh Babu: टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर चमकने वाली पहली स्टारकिड बनीं सितारा, पिता महेश बाबू ने जाहिर की खुशी
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की बेटी सितारा टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर चमकने वाली पहली स्टारकिड बन गई हैं। इसकी खुशी एक्टर ने पोस्ट कर साझा की है।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू अपनी फिल्मों को फैंस की ओर से मिल रहे बेशुमार प्यार के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, इस बार एक्टर किसी और कारण से गर्व महसूस कर रहे हैं। एक्टर के इस गौरव की वजह उनकी बेटी सितारा बनी हैं। महेश और नम्रता शिरोडकर की लाडली सितारा ने महज 11 की उम्र में वह कारनामा कर दिखाया है, जिसे करना हर किसी के बस की बात नहीं है। सितारा टाइम्स स्क्वायर पर दिखने वाली पहली स्टारकिड बन गई हैं।
महेश बाबू हुए गौरवान्वित
महेश बाबू एक खुश और गौरवान्वित पिता हैं, क्योंकि उनकी बेटी सितारा ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो उन्होंने टॉलीवुड हीरो के रूप में अपने 24 वर्ष के लंबे करियर में नहीं किया है। 11 वर्ष की सितारा पहले से ही एक मॉडल हैं, और एक जूलरी ब्रांड का चेहरा हैं। ब्रांड ने 4 जुलाई को प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर स्टारकिड की तस्वीरों वाला अपना विज्ञापन डाला। इसे देख महेश खुद को रोक नहीं पाए और पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की।
Kichcha Sudeep: किच्चा सुदीप पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, फिल्म निर्माता ने दी धरने पर बैठने की चेतावनी
View this post on Instagram
टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर चमकीं सितारा
बिलबोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए टॉलीवुड सुपरस्टार ने कैप्शन में लिखा, 'टाइम्स स्क्वायर को रोशन करना!! तुम पर बहुत गर्व है...मेरी फायर क्रैकर। ऐसे ही चमकती रहो।' एक्टर के पोस्ट पर फैंस समेत सितारे भी कमेंट कर सितारा को उनकी उपलब्धि के लिए बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। सितारा सोशल मीडिया पर भी सबसे पॉपुलर स्टारकिड में से एक हैं। काम के साथ ही सितारा हैदराबाद से अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रही हैं।
Adipurush: 'आदिपुरुष' पर भड़के विंदू दारा सिंह, फिल्म के मेकर्स को लेकर कह दी यह बड़ी बात
सितारा की पॉपुलैरिटी
महज 11 की उम्र में सितारा के इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सितारा को डांस करना काफी पसंद है, जिसकी झलकियां वह समय-समय पर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। सितारा मॉडलिंग में भी खासा एक्टिव हैं। साथ ही टाइम्स स्क्वायर पर चमकने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में और ज्यादा इजाफा होना लाजमी है।