फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kichcha Sudeep accused of cheating Kannada producer warns to sit on dharna

Kichcha Sudeep: किच्चा सुदीप पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, फिल्म निर्माता ने दी धरने पर बैठने की चेतावनी

Tue, 04 Jul 2023 05:42 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 04 Jul 2023 05:42 PM IST
सार

किच्चा सुदीप पर फिल्म निर्माता ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर धरने पर बैठने तक की चेतावनी दे दी है।

विज्ञापन
Kichcha Sudeep accused of cheating Kannada producer warns to sit on dharna
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किच्चा सुदीप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किच्चा 46' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने पसंद किया है। हालांकि, इसी बीच एक्टर पर धोखाधड़ी का आरोप लग गया है, और यह आरोप फिल्म निर्माता एम एन कुमार ने लगाया है। 

विज्ञापन

किच्चा सुदीप पर आरोप 

एम एन कुमार का आरोप है कि किच्चा सुदीप ने एक फिल्म के लिए फीस लेने के बाद उसे करने से मना कर दिया। निर्माता का कहना है कि नौ करोड़ रुपये लेने के बाद भी साउथ एक्टर ने उन्हें समय नहीं दिया। इतना ही नहीं एम एन कुमार ने तो दो दिन में मामला न सुलझने पर धरने तक पर बैठने की चेतावनी दे दी है। 

विज्ञापन


Manoj Bajpayee: फिल्म 'सत्या' के बाद खुल गई थी मनोज बाजपेयी की किस्मत, इंडस्ट्री में मिलने लगे थे काम

विज्ञापन
विज्ञापन

फीस लेकर नहीं किया काम!

एम एन कुमार ने कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स में किच्चा सुदीप पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि दोनों आठ वर्ष पहले एक फिल्म बनाने के लिए सहमत थे। हालांकि, एक्टर ने अब तक उन्हें तारीख नहीं दी है। एन कुमार के अनुसार चार फिल्मों को बंद करने के बाद उन्होंने सुदीप के साथ एक मूवी बनाने पर चर्चा की और वह इसके लिए सहमत भी हो गए थे, लेकिन सुदीप की वजह से अब तक फिल्म पर काम नहीं शुरू हो सका है। 


Ram Charan: 'लियो' में हुई राम चरण की एंट्री? वायरल तस्वीर से अटकलों का बाजार गर्म

एम एन कुमार का आरोप 

निर्माता ने कहा है, 'मेरे जरिए पूरी फीस देने के बाद भी उन्होंने मुझे अपनी तारीखें नहीं दी हैं। मैंने उन्हें लगभग नौ करोड़ रुपये दिए हैं, और उनके कहने पर किचन के सुधार के लिए 10 लाख रुपये भी दिए थे। मैंने डायरेक्टर नंद किशोर को भी अग्रिम भुगतान किया है, और फिल्म का शीर्षक 'मुत्तत्ती सत्यराजू' फिल्म चैंबर में पंजीकृत कराया, लेकिन अब उन्होंने एक तमिल निर्माता के साथ फिल्म की घोषणा कर दी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed