Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में ‘द केरल स्टोरी’ की ये अभिनेत्री देंगी प्रस्तुति, करेंगी शिव तांडव
Maha Kumbh 2025: ‘महाकुंभ मेला 2025’ में ‘द केरल स्टोरी’ की अभिनेत्री अदा शर्मा ‘शिव तांडव स्तोत्रम’ का लाइव प्रदर्शन करेंगी। अभिनेत्री के अलावा बॉलीवुड के कई कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
विस्तार
‘द केरल स्टोरी’ की अभिनेत्री अदा शर्मा ‘महाकुंभ मेला 2025’ में ‘शिव तांडव स्तोत्रम’ का लाइव प्रदर्शन करेंगी। महाकुंभ मेला 13 जनवरी, सोमवार को शुरू होगा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन समाप्त होगा। इस बार महाकुंभ में बॉलीवुड के सितारे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे और भक्तों के लिए आध्यात्मिक माहौल को बनाएंगे। इस कार्यक्रम में एक म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी होगा। महाकुंभ में शामिल होने वाले कलाकारों की लिस्ट काफी लंबी है।
शिव तांडव की प्रस्तुति देंगी अदा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाकुंभ मेले में लाखों लोगों के सामने अभिनेत्री अदा शर्मा शिवतांडव स्तोत्र की लाइव प्रस्तुति देंगी। यह पहली बार होगा जब अभिनेत्री महाकुंभ मेले में आएंगी। कुछ दिन पहले अदा ने अपने फैंस के साथ अपने सिंगिंग टैलेंट को शो किया था। नेटिजन्स यह देखकर हैरान रह गए कि उन्हें पूरा शिवतांडव स्तोत्र याद है।
विज्ञापन विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: HanuMan Film Anniversary: 'इस फिल्म ने मुझे उम्मीद दी, जुनून दिया', 'हनुमान' की वर्षगांठ पर बोले प्रशांत वर्मा
ये सितारे भी महाकुंभ में करेंगे परफॉर्म
‘महाकुंभ मेला 2025’ में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार म्यूजिकल परफॉर्मेंस देंगे। इस लिस्ट में शंकर महादेवन, मोहित चौहान, कैलाश खेर, शान मुखर्जी, हरिहरन, कविता कृष्णमूर्ति, कविता सेठ, ऋषभ रिखीराम, शोवना नारायण, डॉ. एल सुब्रमण्यम, बिक्रम घोष, मालिनी अवस्थी और कई अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें: Gully Boy sequel: 'गली बॉय' के सीक्वल की तैयारी शुरू, आलिया-रणवीर का कटा पत्ता? नजर आएगी ये नई जोड़ी
अदा शर्मा का वर्क फ्रंट
अदा शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2008 में हॉरर फिल्म ‘1920’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन साल 2023 की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने उन्हें काफी मशहूर कर दिया। विवादों में घिरने के बावजूद केवल 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 241.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अदा ने ‘कमांडो 2’, ‘हंसी तो फंसी’, ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वह 'सनफ्लावर' और 'रीता सान्याल' जैसे वेब शो का भी हिस्सा रही हैं।