{"_id":"66379a40d1eca959af0f5a02","slug":"madonna-created-history-on-copacabana-beach-in-rio-she-performed-in-front-of-more-than-1-million-fans-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madonna: पॉप क्वीन मैडोना ने रचा इतिहास, गायिका को सुनने के लिए रियो डी जनेरियो में 16 लाख फैंस की जुटी भीड़","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Madonna: पॉप क्वीन मैडोना ने रचा इतिहास, गायिका को सुनने के लिए रियो डी जनेरियो में 16 लाख फैंस की जुटी भीड़
Sun, 05 May 2024 08:11 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sun, 05 May 2024 08:11 PM IST
सार
मैडोना 80 के दशक की सबसे मशहूर पॉप गायिका में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में अनगिनत हिट गाने दिए हैं। इन दिनों वे अपनी गायकी करियर के 40 वें साल को सेलिब्रेट करने के लिए दुनिया भर में परफॉर्म कर रही हैं।
विज्ञापन
मैडोना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पॉप क्वीन मैडोना अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपनी गायकी को लेकर तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर मैडोना चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों वे अपने म्यूजिकल दौरे पर निकली हुई हैं। मैडोना इस दौरान दुनिया भर में अपने संगीत के कार्यक्रम को प्रस्तुत कर रही हैं। वहीं खबरों की मानें तो गायिका ने इस दौरे पर इतिहास रच दिया है।
रियो डी जनेरियो में रचा इतिहास
मैडोना 80 के दशक की सबसे मशहूर पॉप गायिका में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में अनगिनत हिट गाने दिए हैं। इन दिनों वे अपनी गायकी करियर के 40 वें साल को सेलिब्रेट करने के लिए दुनिया भर में परफॉर्म कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैडोना ने अपने इस दौरे पर 16 लाख दर्शकों के सामने अपने संगीत के कार्यक्रम को पेश किया।
विज्ञापन
काजोल की इस फिल्म से मिली थी अजय देवगन के करियर को संजीवनी
मुफ्त में किया कार्यक्रम
ऐसा कहा जाता है मैडोना सोलो टूरिंग के जरिए दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली गायिका हैं। वे पिछले अक्टूबर से दुनिया भर में सैर कर रही हैं और अपने संगीतमय कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दे रही हैं। सूत्रों की मानें तो कल की रात उनके रियो डी जनेरियो दौरे की आखिरी रात थी। उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए यह शो मुफ्त में किया। जिसमें तकरीबन 16 लाख श्रोता शामिल हुए।
Kshitij Zarapkar Dies: अभिनेता-लेखक और मशहूर निर्देशक क्षितिज झारापकर का निधन, मराठी सिनेमा में शोक की लहर
रियो डी जनेरियो को बताया जादुई जगह
मैडोना के चाहने वाले पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। उनके संगीत के करोड़ों लोग दीवाने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैडोना ने एक बार अमेरिका में एक सोलो टूर के दौरान शो की टिकटों के जरिए करीब 9649 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उन्होंने रियो में अपने शो की शुरुआत करते हुए कहा, 'आज हम यहां दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह पर हैं। यह एक जादुई जगह है'। इस शो के दौरान उन्होंने 'नथिंग रियली मैटर्स' और 'लाइक अ वर्जिन' जैसे गाने गाए।
विज्ञापन
Madonna Makes History Performing To 1.6million Crowd In Rio On Final Night Of Tour https://t.co/xJWVhE0aOj
— Deadline Hollywood (@DEADLINE) May 5, 2024