फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maalik Teaser Twitter Reaction Fans Excited To See Rajkummar Rao In Action Avatar

Maalik Teaser Reaction: राजकुमार राव का एक्शन अवतार देख उत्साहित हुए फैंस, बताया ‘बॉलीवुड का नया मालिक’

Tue, 03 Jun 2025 05:16 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 03 Jun 2025 05:16 PM IST
सार

Maalik Teaser Twitter Reaction: राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ का टीजर जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस राजकुमार राव को नए अवतार में देखकर काफी उत्साहित हो रहे हैं।

विज्ञापन
Maalik Teaser Twitter Reaction Fans Excited To See Rajkummar Rao In Action Avatar
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिडिल क्लास फैमिली के लड़के और सीधे-साधे लवर बॉय बनने वाले राजकुमार राव अब ‘मालिक’ बनने निकले हैं। इसके लिए धड़ाधड़ एक्शन कर रहे हैं और लोगों की लाशें बिछा रहे हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘मालिक’ में राजकुमार राव कुछ इसी अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर आज जरी हुआ है, जिसमें राजकुमार राव काफी खतरनाक अंदाज में नजर आए हैं। अब राजकुमार राव को इस अंदाज में देखकर फैंस फिल्म के लिए काफी उत्सुक दिख रहे हैं। जानते हैं ‘मालिक’ के टीजर पर लोगों की क्या हैं प्रतिक्रियाएं।

विज्ञापन

राजकुमार राव को देखकर फैंस हुए एक्साइडेट
‘मालिक’ के टीजर में राजकुमार राव का एक्शन अवतार देखकर लोग फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। कई फैंस ने राजकुमार राव के इस बदले अवतार पर खुशी जताई है और उन्हें इस नए अंदाज में देखन के लिए उत्साहित हैं। एक यूजर ने टीजर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, ‘फाइनली राजकुमार राव रूरल एरिया के लवर बॉय से रूरल एरिया के गैंगस्टर बन गए हैं।’ वहीं एक यूजर ने राजकुमार राव के इस किरदार को उनका सबसे डार्क कैरेक्टर बताया है।

विज्ञापन

 


 

 

राजकुमार का लुक देख चौंक गए दर्शक
राजकुमार को इस नए अवतार में देखकर फैंस काफी खुश हैं और उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। एक फैन ने टीजर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘बॉलीवुड का नया मालिक आ गया है। टीजर काफी उत्साहित करने वाला है।’ एक अन्य यूजर ने टीजर और राजकुमार राव के लुक की तारीफ करते हुए इसे रोंगटे खड़े कर देने वाला बताया। एक यूजर ने लिखा कि राजकुमार ने अपने इस खतरनाक अंदाज से हर किसी को चौंका दिया है। 
 


 
 
 

यह खबर भी पढ़ेंः Maalik Teaser: ‘मालिक’ बनने निकले राजकुमार राव, एक्शन से भरपूर फिल्म का टीजर हुआ जारी

इसका नाम ‘बैडएस राजकुमार’ हो सकता था
एक यूजर ने टीजर की तारीफ करते हुए लिखा, इसका टाइटल ‘बैडएस राजकुमार’ हो सकता था। कहानी काफी मनोरंजक है। राजकुमार राव पहले कभी न देखे गए अवतार में दिख हे हैं। यह उन लोगों के लिए जवाब है जो हमेशा कहते हैं राजकुमार राव कुछ प्रोजेक्ट्स से एक ही तरह की एक्टिंग करते हैं। लेकिन अब और नहीं। अब ‘मालिक’ की सेवा करने का समय आ गया है।
 

 

11 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
इस खतरनाक टीजर के सामने आने के बाद अब फैंस इसके ट्रेलर और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। पुलकित द्वारा निर्देशित ‘मालिक’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed