फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Love in Vietnam Official Trailer Starring Avneet Kaur Shantanu Maheshwari

Love in Vietnam Trailer: अवनीत कौर की फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी दर्द भरी प्रेम कहानी

Mon, 25 Aug 2025 06:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 25 Aug 2025 06:28 PM IST
सार

Avneet Kaur Movie Love in Vietnam Trailer: सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड, ग्लैमरस लुक के लिए मशहूर एक्ट्रेस अवनीत कौर की नई फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म में प्यार की शिद्दत और दिल टूटने की कहानी को दिखाया जाएगा।   

विज्ञापन
Love in Vietnam Official Trailer Starring Avneet Kaur Shantanu Maheshwari
फिल्म 'लव इन वियतनाम' में अवनीत कौर और शांतुन महेश्वरी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ में प्यार की कहानी देश की सीमाओं को पार करके एक खूबसूरत दुनिया से दर्शकों को रूबरू कराएगी। इस फिल्म में अवनीत कौर, शांतुन महेश्वरी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में वियतनामी एक्ट्रेस खा नागन भी हैं। फिल्म में लव ट्राइएंगल है, जो इन तीनों के किरदार के बीच बनता है।   

विज्ञापन


विज्ञापन


ट्रेलर में दिखी अनोखी प्रेम कहानी
फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ के ट्रेलर में पंजाब से शुरू होकर कहानी वियतनाम तक पहुंचती है। एक लड़का (शांतुन) और लड़की (अवनीत कौर) बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। लड़की की ख्वाहिश बड़े होकर लड़के की दुल्हन बनने की है। लेकिन लड़के पिता बड़े होने पर उसे वियतनाम भेज देते हैं। वियतनाम पहुंचकर उसे एक तस्वीर देखकर अनजान वियतनामी लड़की (खा नागन) से प्यार हो जाता है। लेकिन असल में वह उससे मिला भी नहीं है। इस वजह से पंजाबी की लड़की और उसकी दोस्त का दिल टूट जाता है। आखिरी ये प्रेम कहानी किस अंजाम पर जाकर खत्म होगी, यही फिल्म में दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Wimbledon: जिस विंबलडन मैच को देखने पहुंचे कोहली-अनुष्का, वहां अवनीत भी रहीं मौजूद, फैंस ने दीं प्रतिक्रियाएं 

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार 
फिल्म में  अवनीत कौर, शांतुन महेश्वरी और वियतनामी एक्ट्रेस खा नागन के अलावा फरीदा जलाल, गुलशन ग्रोवर, राज बब्बर जैसे नामी कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म में पंजाब और वियतनाम की खूबसूरत लोकेशन भी नजर आएंगी। 

कब रिलीज हो रही है फिल्म 
फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ ने जल्द ही सिनेमाघरों में पहुंचेगी। ओमांग कुमार, कैप्टन राहुल बाली प्रोड्यूस और राहत शाह काजमी निर्देशित यह फिल्म 12 सितंबर 2025 को थिएटर में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed