फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Long Years Ago Ritesh Batra Movie Saif Ali Khan And Vidya Balan Reunite After 21 Years

लॉन्ग इयर्स अगो: 21 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे सैफ अली खान और विद्या बालन, क्या होगी फिल्म की कहानी?

Tue, 27 Oct 2026 12:29 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 27 Oct 2026 12:29 PM IST
सार

  • 'द लंचबॉक्स' जैसी चर्चित फिल्म बना चुके डायरेक्टर रितेश बत्रा की नई फिल्म का ऐलान हो गया है।
  • बता दें कि उनकी इस फिल्म में सैफ अली खान और विद्या बालन की जोड़ी नजर आने वाली है।
  • इससे पहले ये जोड़ी साल 2005 में आई फिल्म में साथ नजर आई थी।

विज्ञापन
Long Years Ago Ritesh Batra Movie Saif Ali Khan And Vidya Balan Reunite After 21 Years
सैफ अली खान और विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और विद्या बालन जल्द ही एक नई फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। 'द लंचबॉक्स' जैसी चर्चित फिल्म बना चुके डायरेक्टर रितेश बत्रा अपनी अगली फिल्म 'लॉन्ग इयर्स अगो' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को जियो स्टूडियोज का साथ मिला है, जिसकी कमान ज्योति देशपांडे संभाल रही हैं। ज्योति इससे पहले फिल्म 'धुरंधर' के प्रोडक्शन से भी जुड़ी रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Long Years Ago Ritesh Batra Movie Saif Ali Khan And Vidya Balan Reunite After 21 Years
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्या होगाी फिल्म की कहानी?
इस फिल्म में सैफ और विद्या के साथ फ्रेंच एक्ट्रेस मेलानी लॉरेंट भी अहम भूमिका निभाएंगी। यह एक फैमिली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी कहानी साल 1991 में सेट की गई है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मुंबई में की जाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'लॉन्ग इयर्स अगो' की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसके सदस्य कई वर्षों से एक-दूसरे से जरूरी बातें करने से बचते रहे, लेकिन जब हालात उन्हें अपने दिल की बात कहने के लिए मजबूर करते हैं, तो परिवार के रिश्तों में क्या बदलाव आते हैं, यही फिल्म में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Long Years Ago Ritesh Batra Movie Saif Ali Khan And Vidya Balan Reunite After 21 Years
रितेश बत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @riteshbatra_2666
रितेश बत्रा ने जाहिर की खुशी
फिल्म को लेकर डायरेक्टर रितेश बत्रा ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सैफ अली खान, विद्या बालन और मेलानी लॉरेंट जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के किरदार उनके दिल के बेहद करीब हैं और वह इन कलाकारों को उन किरदारों में देखने के लिए उत्साहित हैं।

वहीं, सैफ भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। अभिनेता ने बताया कि फिल्म की कहानी ने उन्हें शुरुआत से ही प्रभावित किया। इसके साथ ही सैफ ने कहा कि मेलानी, विद्या और इस शानदार टीम के साथ काम करना उनके लिए खुशी की बात है। वह चाहते हैं कि दुनियाभर के दर्शक इस कहानी को बड़े पर्दे पर देखें।
विज्ञापन

Long Years Ago Ritesh Batra Movie Saif Ali Khan And Vidya Balan Reunite After 21 Years
विद्या बालन - फोटो : X
क्या बोलीं विद्या बालन?
विद्या बालन ने भी इस फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जताई है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'द लंचबॉक्स' देखने के बाद से ही रितेश बत्रा के साथ काम करना चाहती थीं। इस फिल्म में इरफान खान और निमरत कौर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। अब लंबे समय बाद विद्या को रितेश के निर्देशन में काम करने का मौका मिला है।

21 साल बाद साथ काम करेंगे सैफ और विद्या
बता दें कि अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री विद्या बालन इससे पहले साल 2005 में आई फिल्म 'परिणीता' और 'एकलव्य: द रॉयल गार्ड' में साथ काम कर चुके हैं। अब यह जोड़ी 21 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ काम करते हुए नजर आएगी। ऐसे में फैंस इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Long Years Ago Ritesh Batra Movie Saif Ali Khan And Vidya Balan Reunite After 21 Years
रितेश बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं रितेश बत्रा
रितेश बत्रा इससे पहले 'द लंचबॉक्स' के अलावा 'अवर सोल्स एट नाइट' और 'फोटोग्राफ' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने नेटफ्लिक्स की आने वाली सीरीज 'अनअकस्टम्ड अर्थ' के शुरुआती हिस्से का निर्देशन भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed