Swatantrya Veer Savarkar OTT: इस खास दिन ओटीटी पर रिलीज होगी रणदीप की 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', जानिए तारीख
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में रणदीप हुड्डा ने अहम भूमिका निभाई है। उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है। जानिए किस दिन और कहां पर देख सकेंगे फिल्म।
विस्तार
कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को वीर सावरकर के 141वें जन्मोत्सव पर ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' 28 मई 2024 को जी5 पर रिलीज की जा रही है। 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' फिल्म में रणदीप हुड्डा ने स्वतंत्रता सेनानी स्वातंत्र्य वीर सावरकर का किरदार निभाया है। फिल्म में रणदीप की बेहतरीन अदाकारी को सभी ने सराहा है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। उम्मीद है कि ओटीटी पर यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में कामयाब होगी।
विज्ञापन विज्ञापन
फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर रणदीप हुड्डा ने कहा, ''फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को इससे बड़ा ट्रिब्यूट क्या मिलेगा कि इस फिल्म को वीर सवारकर के 141वें जन्मोत्सव पर ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है।'' 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब फिल्म को दो महीने बाद ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में रणदीप हुड्डा ने वीर सवारकर की भूमिका निभाई है। अंकिता लोखंडे ने वीर सवारकर की पत्नी यमुना बाई सवारकर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए अब फैंस को बस कुछ ही दिनों का इंतजार करना होगा।
NTR 31: जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फैंस को मिली खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगी 'एनटीआर 31' की शूटिंग