फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   lionel messi kolkata event chaos london singer charles antony scary experience salt lake stadium news

'जान बचाने के लिए भागना पड़ा', मेसी के कार्यक्रम को लेकर छलका चार्ल्स एंटनी का दर्द; सिंगर ने सुनाई आपबीती

Tue, 23 Dec 2025 02:55 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 23 Dec 2025 02:55 PM IST
सार

Charles Antony on Lionel Messi Kolkata event: कुछ दिन पहले कोलकाता में हुए फुटबॉलर लियोनेल मेसी के इवेंट में जिस तरह हालात बेकाबू हुए, उसके बाद सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे। अब उसी दिन को याद करते हुए सिंगर चार्ल्स एंटनी ने अपना खराब अनुभव साझा किया है। 

विज्ञापन
lionel messi kolkata event chaos london singer charles antony scary experience salt lake stadium news
एंटनी और मेसी - फोटो : एक्स

विस्तार

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी के स्वागत के लिए आयोजित किया गया भव्य आयोजन एक यादगार जश्न होना था, लेकिन यह कार्यक्रम कई लोगों के लिए डर और अव्यवस्था की कहानी बन गया। इस इवेंट में परफॉर्म करने के लिए लंदन से विशेष तौर पर भारत आए भारतीय मूल के गायक चार्ल्स एंटनी के लिए यह दिन जिंदगी का सबसे भयावह अनुभव साबित हुआ।
विज्ञापन


'जान बचाने के लिए भागना पड़ा'
18 भाषाओं में गाने वाले मलयाली सिंगर चार्ल्स एंटनी ने मेसी के लिए खास तौर पर एक स्पेनिश गीत तैयार किया था, जिसे वह कोलकाता में गाने वाले थे। सिंगर का दावा है कि हालात ऐसे बिगड़े कि उन्हें मंच पर खड़े होने की बजाय अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। भीड़ नियंत्रण पूरी तरह विफल हो गया और स्टेडियम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ के ‘शरारत’ गाने के लिए तमन्ना भाटिया को किया गया रिजेक्ट? अब कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने बताई सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटनी के मुताबिक, दर्शकों की भारी संख्या और सुरक्षा व्यवस्था की कमी ने हालात को और खतरनाक बना दिया। हजारों की तादाद में मौजूद फैंस, जिन्होंने महंगे टिकट खरीदे थे, अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक तक न मिलने से आक्रोशित हो उठे। देखते ही देखते स्टेडियम में बोतलें, खाने के पैकेट और अन्य चीजें उछाली जाने लगीं। इस दौरान मेस्सी, लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल भी भीड़ से घिरते नजर आए।

पुलिस ने सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी
गायक ने बताया कि उन्हें पुलिस ने तुरंत सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी। बिना किसी मदद के उन्होंने अपना म्यूजिक इक्विपमेंट समेटा और मैदान के बीच की ओर भागे ताकि दर्शक दीर्घा से हो रहे हमलों से बच सकें। गले में पास लटका होने के कारण लोग उन्हें आयोजक समझने लगे, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।


चार्ल्स एंटनी के लिए यह अनुभव इसलिए भी कड़वा रहा क्योंकि इससे पहले वह 2016 में कोलकाता में डिएगो माराडोना के सामने गा चुके थे, जहां कार्यक्रम पूरी तरह व्यवस्थित और सुरक्षित था। इस बार हालात इसके बिल्कुल उलट थे। हालांकि वह कुछ गाने गाने में सफल रहे, लेकिन मेस्सी के लिए तैयार किया गया विशेष गीत गाने का मौका नहीं मिल सका।

गायक को बार-बार होटल बदलना पड़ा
इस पूरे घटनाक्रम के बाद गायक को होटल बदलना पड़ा और आयोजकों से संपर्क भी नहीं हो सका। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने इस आयोजन के लिए कोई फीस नहीं ली थी, सिर्फ सफर और ठहरने की व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद, यह दिन उनके लिए एक दर्दनाक याद बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed