फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   lilo and stitch star david hekili kenui bell dies fans react with grief and sorrow

Lilo And Stitch Actor Died: 57 की उम्र में हॉलीवुड अभिनेता का हुआ निधन, 'लीलो एंड स्टिच' से किया था डेब्यू

Tue, 17 Jun 2025 09:26 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 17 Jun 2025 09:26 AM IST
सार

David H. K. Bell Death: फिल्म ‘लीलो एंड स्टिच’ के एक्टर डेविड बेली का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी बहन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ये जानकारी दी है। 

विज्ञापन
lilo and stitch star david hekili kenui bell dies fans react with grief and sorrow
लीलो एंड स्टिच अभिनेता का निधन - फोटो : फेसबुक- @JaleneKananiBell

विस्तार

डिज्नी की हालिया लाइव-एक्शन फिल्म ‘लीलो एंड स्टिच’ में शेव आइस मैन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता डेविड हे काली केनुई बेल का अचानक निधन हो गया है। ये दुखद समाचार उनकी बहन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए साझा किया। पोस्ट में उन्होंने अपने छोटे भाई को ‘दयालु, प्रतिभाशाली और सभी का चहेता’ बताया।
विज्ञापन


हाल ही में अपने अभिनय करियर की शुरुआत बड़े पर्दे से करने वाले एक्टर डेविड बेल अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग में परिवार के साथ शामिल हुए थे। उन्होंने दो हफ्ते पहले ही हवाई के कपोले शहर में हुए ‘लीलो एंड स्टिच’ के प्रीमियर में डेविड अपनी फिल्म को लेकर काफी खुश थे।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Box Office Collection: वीकेंड खत्म होते ही 'हाउसफुल 5' के साथ 'खेला', 'ठग लाइफ' भी हुई धराशायी
विज्ञापन
विज्ञापन


डेविड की बहन ने किया इमोशनल पोस्ट 
डेविड की बहन ने अपने इमोशनल पोस्ट में बताया कि वो 18 साल की थीं जब उनकी जिंदगी में डेविड आए। ये उनके जीवन का सबसे बड़ा तोहफा साबित हुआ। उन्होंने बताया कि डेविड ने हमेशा सभी रिश्तों में निस्वार्थ प्रेम और अपनापन दिया।




पर्यटन के क्षेत्र में भी थे एक्टिव
डेविड को न सिर्फ अभिनय बल्कि वॉयस ओवर और पर्यटन के क्षेत्र में भी गहरी दिलचस्पी थी। वो कोना ब्रु के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भी एक्टिव थे और हवाई के कोना एयरपोर्ट में उनकी आवाज को पीए सिस्टम पर भी सुना जा सकता था, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलता था।

डेविड की प्रतिनिधि ने क्या कहा?
उनके निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फैंस, दोस्त और सहयोगी सभी ने इस क्षति पर गहरा दुख जताया है। डेविड की प्रतिनिधि लाशौना डाउनिए ने TMZ को बताया, ‘ये वाकई दिल तोड़ने वाला है। डेविड न केवल एक बेहतरीन कलाकार थे, बल्कि वो असली मायनों में 'अलोहा' की भावना को जीते थे – सौम्य और स्नेही।’
फिलहाल, डेविड के निधन का कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन उनके प्रशंसकों और परिवार के लिए ये एक अपूरणीय क्षति है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed