फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   laapataa ladies Kiran Rao shares her experience as assistant director on Lagaan said i was questioning myself

Kiran Rao: 'लगान' की शूटिंग के दौरान किरण को खुद पर हो रहा था संदेह, बोलीं- टोस्ट बनाने के लिए नहीं किया था...

Fri, 15 Mar 2024 12:57 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 15 Mar 2024 12:57 PM IST
सार

'लगान' आमिर खान की सबसे बड़ी हिट फिल्मों से एक है। किरण कहती हैं, 'इस फिल्म के निर्माण के दौरान मैं ज्यादातर मेकअप रूम में ही रहती थी। मैंने कई बार सोचा कि मॉनिटर के पास बैठकर मैं फिल्म की शूटिंग देखूं, लेकिन वह कभी संभव नहीं हुआ।'

विज्ञापन
laapataa ladies Kiran Rao shares her experience as assistant director on Lagaan said i was questioning myself
लगान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किरण राव इन दिनों अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कम लागत से बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में 'लापता लेडीज' की निर्देशक किरण राव अपने शुरूआती दिनों के बारे मीडिया से बातें करती नजर आईं। उन्होंने फिल्म 'लगान' की शूटिंग से जुड़े एक दिलचस्प किस्से भी साझा किए। 
विज्ञापन


खुद पर हुआ संदेह  
किरण राव ने बतौर सहायक निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'लगान' में काम किया था। बीते दिनों को याद करते हुए किरण ने कहा, 'मैं फिल्म 'लगान' के सेट पर साढ़े चार बजे पहुंच जाती थी। मेरा काम फिल्म के कलाकारों के लिए मेकअप, बाल और तमाम चीजें उठा कर सेट पर लाना था। कई बार मैं सोचती थी कि आखिर मैं कर क्या रही हूं।'
विज्ञापन


आलिया के जन्मदिन पर ननद रिद्धिमा ने लुटाया प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन


'गोरी मेम' के लिए टोस्ट बनाया 
किरण राव अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैंने जामिया से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया था और मैं फिल्म के सेट पर क्या करती थी। 'लगान' में राचेल शेली ने 'गोरी मेम' की भूमिका निभा रही थी और मुझे उनके लिए टोस्ट बना कर लाना पड़ता था। मैं अपने फैसले पर सवाल करती थी। मुझे लगता था कि क्या मास्टर्स मैंने इसलिए किया है।'

कपिल शर्मा ने एड शीरन के लिए आयोजित की पार्टी, इंडस्ट्री के सितारों ने लगाए चार चांद

फिल्म की शूटिंग से रही दूर 
'लगान' आमिर खान की सबसे बड़ी हिट फिल्मों से एक है। किरण कहती हैं, 'इस फिल्म के निर्माण के दौरान मैं ज्यादातर मेकअप रूम में ही रहती थी। मैंने कई बार सोचा कि मॉनिटर के पास बैठकर मैं फिल्म की शूटिंग देखूं, लेकिन वह कभी संभव नहीं हुआ। मैं कलाकारों के लिए सामान लाने और ले जाने का काम करती रह गई। हां, फिल्म पूरी हो जाने के बाद मुझे काफी खुशी हुई कि मैं इस महान फिल्म का हिस्सा बनी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed