फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Laapataa Ladies aka Lost Ladies Shortlisted Best International Film category at Japan Academy Film Prize 2024

Laapataa Ladies: जापान में चमकी 'लापता लेडीज', अकादमी फिल्म पुरस्कार 2024 में इन पांच फिल्मों के बीच बनाई जगह

Tue, 28 Jan 2025 02:48 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 28 Jan 2025 02:48 PM IST
सार

किरण राव और आमिर खान निर्मित लापाता लेडीज को जापान अकादमी फिल्म पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह अन्य फिल्मों जैसे ओपेनहाइमर, जोन ऑफ इंटरेस्ट और पूअर थिंग्स के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही है।

विज्ञापन
Laapataa Ladies aka Lost Ladies Shortlisted Best International Film category at Japan Academy Film Prize 2024
लापता लेडीज - फोटो : Instagram/ Kiran Rao

विस्तार

किरण राव निर्देशित और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म 'लापता लेडीज' (लॉस्ट लेडीज) अपनी रिलीज के बाद से ही लोगों का दिल जीत रही है। और अब, इस फिल्म को जापान अकादमी फिल्म पुरस्कार 2024 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। लापता लेडीज जापान के सिनेमाघरों में 115 दिनों से चल रही है। सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के विजेता की घोषणा 14 मार्च को पुरस्कार समारोह के दौरान की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

इन पांच फिल्मों से मुकाबला करेगी 'लापता लेडीज'
'लापता लेडीज' के अलावा इस श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करने वाली अन्य फिल्मों में क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर', योर्गोस लैंथिमोस की 'पुअर थिंग्स', जोनाथन ग्लेजर की 'द जोन ऑफ इंटरेस्ट' और एलेक्स गारलैंड की 'सिविल वॉर' शामिल हैं। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत लापता लेडीज का निर्देशन किरण राव ने किया है और इसका निर्माण आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने किया है। वहीं, इसकी पटकथा बिप्लब गोस्वामी ने लिखी है। पटकथा और संवाद स्नेहा देसाई द्वारा लिखे गए हैं, जबकि अतिरिक्त संवाद दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखे गए हैं।
Super Boys Of Malegaon: फिल्म फेस्टिवल में खूब जमाया रंग, इस दिन थिएटर में रिलीज होगी सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की लोकप्रियता वैश्विक स्तर तक फैली
यह सम्मान किरण राव को दूरदर्शी फिल्म निर्माताओं की श्रेणी में रखता है, जो भारतीय सिनेमा के वैश्विक प्रभाव को और उजागर करता है। अपनी रिलीज के बाद से लापता लेडीज ने अपनी बेहतरीन कहानी कहने, दमदार प्रदर्शन और अद्वितीय सांस्कृतिक कथा के लिए समीक्षकों की प्रशंसा प्राप्त की है। जापान में फिल्म की यात्रा सीमाओं को पार करने और वैश्विक दर्शकों से जुड़ने की सफलता की ओर इशारा करती है। फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, रवि किशन, स्पर्श श्रीवास्तव और छाया कदम सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।
PM Modi-Coldplay: पीएम मोदी ने भारत में लाइव कॉन्सर्ट की सफलता को लेकर कही खास बात, कोल्डप्ले का किया जिक्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed