{"_id":"667e3f638bd72e0bd40b9028","slug":"laal-banarasi-actors-savi-thakur-kuldeep-singh-gauri-did-not-get-their-dues-notices-were-sent-to-producers-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Laal Banarasi: कलाकारों का नहीं मिला बकाया, निर्माताओं को भेजा नोटिस, किसी की मां भर्ती तो किसी को भरना है लोन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Laal Banarasi: कलाकारों का नहीं मिला बकाया, निर्माताओं को भेजा नोटिस, किसी की मां भर्ती तो किसी को भरना है लोन
Fri, 28 Jun 2024 10:13 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 28 Jun 2024 10:13 AM IST
सार
'लाल बनारसी' शो मई के दूसरे हफ्ते में खत्म हो गया था और इसके कलाकारों सावी ठाकुर, गौरी चित्रांशी और कुलदीप सिंह का बकाया अभी भी बाकी है, जिसके चलते उन्होंने निर्माताओं को नोटिस भेज दिया है।
विज्ञापन
सावी ठाकुर, गौरी चित्रांशी और कुलदीप सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @savithakur_official/gauri.chitranshi/kuldeep1701singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी शो 'लाल बनारसी' के कलाकार सावी ठाकुर, गौरी चित्रांशी और कुलदीप सिंह ने अपने पूरे पैसे का भुगतान न होने के चलते निर्माता संतोष कुमार और रोशेल सिंह को नोटिस भेज दिया है। इस शो का प्रसारण मई 2023 में शुरू हुआ था और इस साल मई के दूसरे हफ्ते में खत्म हो गया था।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह को भरना है घर का लोन
शो के एक और अभिनेता कुलदीप सिंह के मुताबिक उन्होंने दिसंबर से मार्च तक शूटिंग की थी और उन्हें इसके लिए 4,70,000 रुपये मिलने थे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि टीवी इंडस्ट्री में आमतौर पर शो शुरू होने के 90 दिन बाद पैसा मिलना शुरू होता है, लेकिन लाल बनारसी के निर्माताओं ने इसे 120 तक खींच दिया और उसके बाद भी समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा था। कुलदीप ने कहा कि उन्हें घर का लोन भरने के साथ-साथ बाकी की जिम्मेदारियों के लिए भी पैसे की जरुरत है और कोई दूसरा रास्ता नहीं होने के कारण उन्होंने निर्माता को कानूनी नोटिस भेज दिया है।
विज्ञापन
सावी ठाकुर के 7,95,000 रुपये बकाया, मां अस्पताल में भर्ती
इस मामले पर बात करते हुए सावी ठाकुर का कहना है कि उन्हें केवल जनवरी महीने तक के पैसे मिले हैं और अभी भी 7,95,000 रुपये का भुगतान बाकी है। उन्होंने कहा कि अगर हमने मेहनत और लगन से काम किया है और समय सीमा का भी ध्यान रखा है तो फिर पैसे भी समय पर मिलने चाहिए। सावी ने चौंकाने वाली बात बताते हुए कहा कि काम के दौरान कभी भी वक्त पर पैसे नहीं दिए गए। उन्होंने कहा कि उनकी माँ अस्पताल में भर्ती हैं और उनके पास इतने पैसे नहीं है कि इलाज का खर्च उठा सकें। सावी ने बताया कि जब से शूटिंग बद हुई है, तब से शो के निर्माताओं ने जवाब ही नहीं दिया है।
विज्ञापन
मैसेज का ठीक से जवाब नहीं दे रहे हैं निर्माता: गौरी चित्रांशी
'लाल बनारसी' में मुख्य भूमिका निभाने वाली गौरी चित्रांशी ने कहा कि उनके चार लाख रुपये बकाया है। उन्होंने कहा कि निर्माता लगातार नई-नई तारीख बताकर उनके भुगतान में देरी कर रहे थे और अब तो वो उनके मैसेज का ठीक से जवाब भी नहीं दे रहे हैं। गौरी ने कहा कि उन्होंने निर्माता को बकाया राशि और टीडीएस का भुगतान करने के लिए नोटिस भेज दिया है।
South Celebs: हॉलीवुड में भी चल चुका है इन साउथ सितारों का जादू, जबर्दस्त एक्शन से जीते दिल
हमें मुख्य किरदारों के कारण नुकसान हुआ: संतोष कुमार
इस मामले पर निर्माता संतोष कुमार का कहना है कि जब कोई शो खत्म हो जाता है तो कभी-कभी भुगतान में देरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने को छोड़कर बाकी सभी भुगतान वक्त पर किए गए थे। उनकी टीम ने कलाकारों को सूचना दे दी है कि जल्द ही बचे हुए पैसों का भुगतान कर दिया जाएगा। संतोष ने कहा कि चैनल द्वारा 100 एपिसोड का एक्सटेंशन ऑफर किया गया था, लेकिन मुख्य किरदार की जोड़ी से जुड़े विवाद की वजह से इसे रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इससे उनका काफी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमारी प्रतिष्ठा को मिट्टी में मिलाने के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। हमने मुख्य जोड़ी के कारण नुकसान उठाया और वे लोग भुगतान में एक महीने की देरी को लेकर बवाल मचा रहे हैं।
Bigg Boss: बिग बॉस के इन प्रतियोगियों पर लगा फेक शादी रचाने का आरोप, सूची में शामिल शहनाज से राखी तक के नाम