फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Tulsi and Mihir to get married again Reo will Create drama in virani family

नोयना के जाते ही खिसकी 'क्योंकि 2' की TRP; अंश की एंट्री से तुलसी-मिहिर की शादी तक, नए पैंतरे आजमा रहे मेकर्स?

Thu, 07 May 2026 06:50 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 07 May 2026 06:50 PM IST
सार

KSBKBT 2 Update: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों मिहिर और तुलसी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। शादी की खुशियों के बीच विरानी परिवार में एक तूफान भी दस्तक देने वाला है।

विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Tulsi and Mihir to get married again Reo will Create drama in virani family
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' काफी वक्त से टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर था। नोयना और मिहिर के अफेयर का सीन जब तक चला, शो ने खूब लोकप्रियता बटोरी और टीआरपी सूची में पहले स्थान पर बना रहा। मगर, नोयना की छुट्टी होते ही इसकी टीआरपी भी घटी है। 17वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में  ‘वसुधा’ नंबर वन पर है। वहीं, 'क्योंकि 2...' दूसरे नंबर पर आया है। टीआरपी में आई गिरावट के बीच मेकर्स भी दर्शकों को लुभाने के लिए नए-नए ट्विस्ट दे रहे हैं। 

विज्ञापन

तुलसी और मिहिर की शादी कै तैयारियां शुरू
शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में  नोयना की वजह से आई गलतफहमियों के बाद तुलसी और मिहिर का तलाक हो गया था। बाद में नोयना का पर्दाफाश होने और बच्चों की जिद पर तुलसी ने विरानी हाउस में वापसी की। अब बच्चों के कहने पर दोनों दोबारा शादी को राजी हो गए हैं। फिलहाल मिहिर और तुलसी की शादी की तैयारी चल रही हैं। परिवार के लोग दोनों के कॉस्ट्यूम रेडी कर रहे हैं। शुभ मुहूर्त निकलवाया गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by StarPlus (@starplus)


विज्ञापन
विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Tulsi and Mihir to get married again Reo will Create drama in virani family
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

क्या रियो लेकर आएगा विरानी परिवार में तूफान?
तुलसी और मिहिर की शादी से पूरा विरानी परिवार खुश है। सब इस उम्मीद में हैं कि सबकुछ ठीक हो जाएगा। मगर, इस बीच एक नया तूफान परिवार में दस्तक देने वाला है। दरअसल, पिछले दिनों शो में रेयांश (रियो) की एंट्री देखने को मिली थी। रियो, तुलसी के दिवंगट बेटे अंश का बेटा है। वह करण को अपना पिता समझता है। मगर, करण ने जब उसे पूरा सच बताया तो रियो पूरी तरह टूट गया है। ऐसे में देखना होगा कि क्या रियो का किरदार नेगेटिव शेड लेगा? अंश की तरह वह भी विलेन बनेगा और विरानी परिवार में तूफान लाएगा?

विज्ञापन

दर्शकों ने की ये गुजारिश
तुलसी और मिहिर की शादी वाले एपिसोड से पहले दर्शकों ने मेकर्स से एक गुजारिश की है। दर्शकों का कहना है कि इस एपिसोड के लिए तुलसी के रियल सीन होने चाहिए। बॉडी डबल का इस्तेमाल न किया जाए। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि शो की टीआरपी भी इसी वजह से गई है, क्योंकि तुलसी की बॉडी डबल का इस्तेमाल हो रहा है। वहीं, दर्शक तुहिर (मिहिर और तुलसी) की शादी के लिए काफी उत्साहित भी हैं।







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed