फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kusha kapila warns her fans about fake facebook account demanding money

Cyber Crime: फर्जी अकाउंट का शिकार हुईं यह एक्ट्रेस, पैसों की डिमांड होने पर फैंस को दी चेतावनी

Sun, 11 May 2025 01:24 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 11 May 2025 01:24 PM IST
सार

Actress Fake Account: सोशल मीडिया पर चर्चित एक्ट्रेस अपने फर्जी फेसबुक अकाउंट से परेशान हो गईं, जिसके बाद उन्होंने फैंस से अपील की कि वो इस अकाउंट से दूर रहें और किसी भी फ्रॉड का शिकार बिल्कुल ना बनें।

विज्ञापन
kusha kapila warns her fans about fake facebook account demanding money
कुशा कपिला - फोटो : इंस्टाग्राम-@kushakapila

विस्तार

अभिनेत्री और डिजिटल इंफ्लुएंसर एक बार फिर चर्चा का हिस्सा बन गईं जब उनके नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बन गया। इस फर्जी अकाउंट के जरिए लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। अब अभिनेत्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सभी फैंस को इस फ्रॉड से बचने की अपील की है। 
विज्ञापन

कुशा के नाम से बना फर्जी अकाउंट
हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस कुशा कपिला की, जिन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि एक फेसबुक पेज उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन वह उस अकाउंट से जुड़ी नहीं हैं। उन्होंने साफ किया कि उस अकाउंट पर जो भी आपत्तिजनक संदेश भेजे जा रहे हैं या पैसों की मांग की जा रही है, उसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन




अकाउंट का बायो देख दंग हुए फैंस 
कुशा के इस फर्जी अकाउंट के बायो में लिखा हुआ है, ‘छोटा और बेवकूफ’ जिसे पढ़ने के बाद फैंस भी काफी दंग हैं। हालांकि इसके बावजूद इस अकाउंट के 1.22 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि अकाउंट सिर्फ तीन लोगों को फॉलो करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Mother’s Day: निरूपा रॉय से लेकर इन अभिनेत्रियों तक ने निभाए सबसे ज्यादा मां के रोल, बड़े पर्दे पर दिखाई ममता
कुशा ने फैंस को दी जानकारी 
कुशा ने कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें इस फर्जी अकाउंट के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने अपने फॉलोअर्स से अपील की कि इस पेज से किसी भी तरह की बातचीत न करें और इसे रिपोर्ट करें। हालांकि कुशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बाद में डिलीट कर दी, लेकिन मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुका है।

kusha kapila warns her fans about fake facebook account demanding money
कुशा कपिला - फोटो : इंस्टाग्राम-@kushakapila
यूजर से भिड़ गई थीं कुशा
बता दें कुछ दिन पहले कुशा ने एक सोशल मीडिया यूजर को भी करारा जवाब दिया, जिसने उनकी एक पोस्ट पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। कुशा ने उस यूजर के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए व्यंग्य में लिखा था कि वह उसकी मानसिक स्थिति के लिए दो साल की थेरेपी का खर्च उठाने को तैयार हैं, ताकि वह महिलाओं की खुशी देखकर खुद को रोक सके और ऐसे नफरत भरे शब्दों का इस्तेमाल न करे।

.यह खबर भी पढ़ें: पहचाना कौन हैं यह खूबसूरत बला, जिसने अपनी कातिल अदाओं से जीता फैंस का दिल
कुशा कपिला का वर्कफ्रंट
कुशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'घोस्ट स्टोरीज', 'प्लान ए प्लान बी', 'सेल्फी', 'थैंक यू फॉर कमिंग' और 'सुखी' जैसी फिल्मों में उनकी मौजूदगी दर्शकों को पसंद आई है। इसके अलावा वह 'मसाबा मसाबा सीजन 2', 'केस तो बनता है' और 'माइनस वन: न्यू चैप्टर' जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed