फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kusha Kapila Ex Husband Zorawar Singh Reveals Why They Separated Says I Am Single And Use Dating Apps

‘पार्टनर के साथ रहना चाहिए ईमानदार’, जोरावर ने बताया क्यों हुआ था कुशा कपिला से तलाक?

Sat, 06 Dec 2025 04:30 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 06 Dec 2025 04:30 PM IST
सार

Zorawar On Divorce With Kusha Kapila: कुशा कपिला के पूर्व पति जोरावर सिंह ने तलाक के दो साल बाद इसके पीछे की वजह बताई है। साथ ही उन्होंने इस पर भी बात की कि आजकल क्यों शादियां नहीं चल रही हैं?

विज्ञापन
Kusha Kapila Ex Husband Zorawar Singh Reveals Why They Separated Says I Am Single And Use Dating Apps
कुशा कपिला और जोरावर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री कुशा कपिला पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से अलग होने के बाद सिंगल लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। दोनों ने छह साल की शादी के बाद साल 2023 में अलग होने का फैसला लिया था। अब अलग होने के लगभग दो साल बाद जोरावर ने अपने और कुशा के अलग होने के पीछे की वजह का खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आखिर क्यों उनकी शादी नहीं चल पाई।

विज्ञापन

मैं सिंगल हूं, तो डेटिंग एप्स पर क्यों नहीं हो सकता
यूट्यूब चैनल सोशल मिसफिट्स और जोर एंड मोर के साथ बातचीत में जोरावर ने कहा कि मैंने लॉकडाउन के दौरान एडिटिंग और वीडियो शूट करना सीखना शुरू किया और मैंने अपनी पार्टनर को भी उसमें तरक्की करते देखा। इसलिए मुझे पता था कि यह क्रिएटिव रूप से चुनौतीपूर्ण है। जोरावर ने कुशा से तलाक के बाद डेटिंग एप्स पर होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि हां, मैं सिंगल हूं तो मैं डेटिंग ऐप्स पर क्यों नहीं हो सकता। वहीं आजकल शादियां न चल पाने पर उन्होंने कहा कि क्योंकि बहुत से लोग यह महसूस करते हैं कि अगर वे अकेले रहें तो वे अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर सकते हैं। हम यह स्पष्ट तौर पर तो नहीं कह सकते कि शादियां क्यों सफल नहीं हो रही हैं। लेकिन लोग यह समझ रहे हैं कि कभी-कभी वे एक टीम में काम कर सकते हैं और कभी-कभी नहीं। कई लोगों के लिए अकेले रहना बेहतर है। मैं आपको सीधा जवाब नहीं दे सकता। कभी-कभी आपको एहसास होता है कि अकेले काम करने से आपकी प्रगति ज्यादा होती है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः ‘मुझे तुम पर गर्व है’, बहन की शादी पर भावुक हुए कार्तिक आर्यन; फोटोज शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे अलग हुए जोरावर और कुशा
समय के साथ कपल्स में प्यार कम हो जाने के सवाल पर जोरावर ने कहा कि मुझे लगता है कि ऐसा नहीं होना चाहिए। लेकिन अगर ऐसा होता है, तो यह जरूरी है कि कपल अपने रिश्ते को फिर से जिंदा करें और यह सुनिश्चित करें कि आप एक-दूसरे की प्राथमिकता हैं। कुशा के साथ अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जब रिश्ता ठीक नहीं चल रहा होता है, तो दोनों पार्टनर्स को इसका एहसास होता है। मेरे मामले में हम दोनों ने बैठकर इस बात पर चर्चा की कि ये चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। फिर हम उस मुकाम पर पहुंचे और आपसी सहमति से अलग होने पर सहमत हुए। आपको इसे समझना होगा और अपने पार्टनर व खुद के साथ ईमानदार रहना होगा। बेहतर होगा कि आप एक-दूसरे के साथ स्पष्ट रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed