Kunal Kamra: आग में घी का काम कर रहा कुणाल कामरा का ये वायरल वीडियो, कंगना के बारे में की थी ऐसी बात
Kunal Kamra Viral Video: कुणाल कामरा का एक पुराना विडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने कंगना रनौत के बारे में बात की थी, लेकिन अब वह अभिव्यक्ति की आजादी की बात कर रहे हैं।
विस्तार
हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ करने के लिए शिवसेना के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज हुआ। पुलिस इस मामले की जांच कर कर रही है। इस मामले के बीच कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर 'भारत का संविधान' किताब हाथ में लेकर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा 'आगे बढ़ने का एक ही रास्ता।'
इस मौके पर कुणाल कामरा का एक पुराना विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो कुणाल कामरा के शो 'शट अप या कुणाल' का है। वह शिवसेना के नेता संजय राउत के साथ बात कर रहे हैं। ये वीडियो तब का है जब बीएमसी ने मुंबई में एक्ट्रेस कंगना रनौत के बंगले पर बुलडोजर चलाया था। कामरा ने इस बुलडोजर कार्रवाई का समर्थन किया था। यहां तक कि खिलौना बुलडोजर के पास राउत के साथ फोटो खिंचवाते हुए कंगना का मजाक उड़ाया था।
Kunal Kamra: कुणाल के ठिकाने का पता लगाने में जुटी पुलिस, मंत्री योगेश कदम बोले- कानून के अनुसार कार्रवाई होगी
इस वीडियो के वायरल होने पर कई यूजर्स ने कामरा को पाखंडी कहा था। उन्होंने बताया कि जहां उन्होंने कंगना के बंगले को गिराए जाने का समर्थन किया था, वहीं अब वे हैबिटेट कॉमेडी क्लब पर हमले के बाद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में बोल रहे हैं।
I liked it, Shivsena (UT) gvt did a good job by demolishing Kangana Ranaut's office for speaking against UT - Clown Kunal Kamra
— Mr Sinha (@MrSinha_) March 24, 2025
Today he & his gang are crying for freedom of speech... pic.twitter.com/1U856Sld41
संजय राउत ने कामरा की तारीफ की
हालांकि शिव सेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कामरा का सपोर्ट किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'कुणाल की कमाल, जय महाराष्ट्र।'
कुनाल की कमाल!
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) March 23, 2025
जय महाराष्ट्र! https://t.co/U4Jxdo4dCm