फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kunal Kamra controversy Maharashtra minister Yogesh Kadam says comedian location being traced to take action

Kunal Kamra: कुणाल के ठिकाने का पता लगाने में जुटी पुलिस, मंत्री योगेश कदम बोले- कानून के अनुसार कार्रवाई होगी

Mon, 24 Mar 2025 02:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 24 Mar 2025 02:59 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने सोमवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के ठिकाने का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Kunal Kamra controversy Maharashtra minister Yogesh Kadam says comedian location being traced to take action
कुणाल कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम @kuna_kamra

विस्तार

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के कॉमेडी वीडियो के कारण शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई में हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कुणाल कामरा ने बिना नाम लिए महाराष्ट्र के एक राजनेता को 'गद्दार' कहा। जवाब में शिवसेना के सदस्यों ने उस स्थान पर तोड़फोड़ की, जहां कुणाल कामरा का शो रिकॉर्ड किया गया था इस मामले में कई राजनेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। अब मंत्री योगेश कदम ने भी कुणाल कामरा को लताड़ लगाई।

विज्ञापन

मंत्री योगेश कदम का बयान
महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने सोमवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के ठिकाने का पता लगाया जा रहा है और इस मामले में कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना नेता योगेश कदम ने यह भी कहा कि कानून सबके लिए समान है और वह कामरा की टिप्पणी को लेकर मुंबई में एक स्टूडियो में तोड़फोड़ करने वाले अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की कार्रवाई का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन गृह राज्य मंत्री ने कहा कि शिवसैनिकों के गुस्से को समझना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सख्त कार्रवाई करने की कही बात
उन्होंने कहा, 'कुणाल कामरा के ठिकाने का पता लगाया जा रहा है। कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिक्के के दोनों पहलुओं को समझना चाहिए।' मुंबई के खार इलाके में यूनिकॉन्टिनेंटल होटल के हैबिटेट स्टूडियो में अपने प्रदर्शन के दौरान कुणाल ने बिना नाम लिए राजनेता को 'देशद्रोही' कहा था और उन पर एक पैरोडी भी गाई थी। कुणाल कामरा ने फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक हिंदी गाने के मॉडिफाइड वर्जन का इस्तेमाल किया।
Kunal Kamra Row: विवादों में कुणाल कामरा; एफआईआर के बीच 'एक्स' पर किया पोस्ट, हाथ में संविधान लिए फोटो साझा की

विज्ञापन

शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़
पुलिस के अनुसार, रविवार रात को कई शिवसेना कार्यकर्ता स्टूडियो में गए और कथित तौर पर वहां और होटल में तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने पहले बताया कि मुंबई पुलिस ने सोमवार को एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए कुणाल कामरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिवसेना के पदाधिकारी राहुल कनाल और 11 अन्य को मुंबई के उस होटल में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जहां कुणाल कामरा ने राजनेता के खिलाफ विवादास्पद 'देशद्रोही' टिप्पणी की थी।
Kunal Kamra Row: कॉमेडियन कुणाल कामरा का विवादों से रहा पुराना रिश्ता, जानें कब-कब खड़ी की अपने लिए मुश्किलें?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed