फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kuberaa X reviews users like Dhanush performance but says its too long

Kuberaa X review: ‘कुबेर’ से तेलुगु सिनेमा में धनुष की वापसी, मेकर्स की इस गलती पर नाराज हुए दर्शक

Fri, 20 Jun 2025 10:04 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 20 Jun 2025 10:04 AM IST
सार

Kuberaa Movie X Review: धनुष की फिल्म 'कुबेर' शुक्रवार को रिलीज हो गई है। सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म के बारे में अपनी राय रख रहे हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन
Kuberaa X reviews users like Dhanush performance but says its too long
कुबेर - फोटो : एक्स

विस्तार

तमिल सुपरस्टार धनुष ने दो साल के बाद तेलुगु सिनेमा में फिल्म 'कुबेर' से वापसी की है। क्राइम ड्रामा फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म देखने के बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में लिखा है। कुछ लोगों ने फिल्म की लंबाई की आलोचना की है, तो वहीं ज्यादातर लोगों ने धनुष की अदाकारी की तारीफ की है।

विज्ञापन

धनुष की अदाकारी को बड़े पर्दे पर देखा जाना चाहिए
एक एक्स यूजर ने लिखा है कि फिल्म में धनुष का किरदार आसान नहीं था लेकिन धनुष ने इसे बेहतर तरीके से निभाया है। उन्होंने लिखा 'धनुष के लिए यह अहम भूमिका है, पूरी फिल्म में उनकी मासूमियत ने बड़ा काम किया है। यह उनके किरदार को दिलचस्प बनाती है। यह रोल निभाना आसान नहीं था, लेकिन धनुष ने कर दिखाया। उनकी अदाकारी को बड़े पर्दे पर देखा जाना चाहिए।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म छोटी होनी चाहिए थी
एक दूसरे यूजर ने धनुष के अभिनय की तारीफ की और लिखा कि फिल्म को थोड़ा छोटा होना था। उन्होंने एक्स पर लिखा 'धनुष की मजबूत अदाकारी। रश्मिका के साथ उनकी बेहतरीन केमिस्ट्री। शेखर कम्मुला की कहानी बहुत अच्छी है लेकिन फिल्म छोटी होनी चाहिए थी और बांधने वाली होनी चाहिए थी। खासकर दूसरा हिस्सा। फिल्म अगर थोड़ी तेज होती तो अच्छा होता।'
 

विज्ञापन

धनुष की करियर की सबसे अच्छी अदाकारी
एक दूसरे यूजर ने कुबेर में धनुष के प्रदर्शन को उनके करियर की बेहतरीन अदाकारी बताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा है 'कुबेर आपका दिल जीत लेती है। फिल्म में धनुष ने अपने करियर की सबसे अच्छी अदाकारी की है। फिल्म में एक ही कमी है कि यह बहुत लंबी है, हालांकि फिल्म में यादगार पल हैं, जो इसे मजेदार बनाते हैं।'
 

फिल्म की कहानी की तारीफ
एक और यूजर ने लिखा है 'कुबेर का पहला पार्ट बहुत अच्छा है। फिल्म की कहानी मौजूदा दौर के हिसाब से नई है जो आपको बांधे रखती है। धनुष ने बेहतरीन कलाकारी की है, नागार्जुन ने भी अच्छा काम किया है और जिम सरभ ने टीम के लिए अच्छा काम किया है। फिल्म में दो सीन शेखर कम्मुला के निर्देशन की काबिलियत दिखाते हैं।'
 

फिल्म के बारे में
कुबेर फिल्म शेखर कम्मुला के निर्देशन में बन रही है। फिल्म में धनुष ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में वित्तीय अपराधों की कहानी दिखाई गई है। इसमें अवैध धन और भ्रष्टाचार के बारे में दिखाया गया है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज हुई है। धनुष की यह दूसरी तेलुगु फिल्म है। उन्होंने तेलुगु में पहली फिल्म 2023 में 'वाथी' में काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed