Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kriti Sanon on her ideal partner I need someone who is honest loyal extremely loving and tall

Kriti Sanon: प्यार के मामले ओल्ड स्कूल हैं कृति सेनन, बोलीं- मुझे ईमानदार, वफादार जीवनसाथी की तलाश है

Wed, 13 Mar 2024 02:22 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 13 Mar 2024 02:22 PM IST
सार


बॉलीवुड में नेहा धूपिया अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। नेहा का वही बेबाक अंदाज उनके चैट शो में भी देखने मिलता है। 'नो फिल्टर नेहा' के अगले एपिसोड में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कृति सेनन बतौर मेहमान दिखाई देने वाली हैं।

विज्ञापन
Kriti Sanon on her ideal partner I need someone who is honest loyal extremely loving and tall
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नेहा धूपिया इन दिनों अपने शो 'नो फिल्टर नेहा' की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। यह शो अपने पिछले सीजन से काफी अलग और बेहतर है। 'नो फिल्टर नेहा' के इस सीजन में अभी तक शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ और करीना कपूर खान बतौर मेहमान आ चुके हैं। वहीं शो के आगामी एपिसोड में कृति सेनन अपनी निजी जिंदगी के बारे में से नेहा बातें करती नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर नेहा और कृति के इस एपिसोड का प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या खास होने वाला इस एपिसोड में- 
विज्ञापन


 डेटिंग ऐप्स पर भरोसा नहीं करती कृति 
बॉलीवुड में नेहा धूपिया अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। नेहा का वही बेबाक अंदाज उनके चैट शो में भी देखने मिलता है। 'नो फिल्टर नेहा' के अगले एपिसोड में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कृति सेनन बतौर मेहमान दिखाई देने वाली हैं। यूट्यूब पर जारी किए गए शो के प्रोमो में नेहा कृति से पूछती हैं कि उन्हें कैसे जीवनसाथी की तलाश है। इस सवाल के जवाब में कृति कहती हैं, 'सच कहूं तो मुझे डेटिंग ऐप्स पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। मैंने अपने आस-पास के लोगों को बता रखा है कि मुझे एक जीवन साथी की तलाश है और उसे ढूंढने में वे मेरी मदद करें।'
विज्ञापन


Mohena Kumari: ये रिश्ता क्या कहलाता है की ये अभिनेत्री दूसरी बार बनने जा रही मां, डांस कर सुनाई खुशखबरी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्यार के मामले में कृति हैं ओल्ड-स्कूल 
कृति सेनन अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं प्यार को लेकर एकदम पुरानी सोच रखती हूं। मुझे एक ऐसा जीवनसाथी चाहिए जो मेरे साथ बिल्कुल ईमानदार हो और मुझ से बहुत प्यार करे। मेरे लिए वफादार होना बहुत मायने रखता है।' 

Aishwaryaa Rajinikanth: 'मैं उनके लिए खुश हूं...' तलाक के बाद पहली बार धनुष को लेकर बोलीं ऐश्वर्या रजनीकांत

ज्यादा नहीं बस बेसिक चीजें चाहिए जिंदगी में 
शो 'नो फिल्टर नेहा' के प्रोमो में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' स्टार कृति सेनन बेबाकी से अपने आने वाले जीवन के बारे में बातें करती दिखाई दे रही हैं। कृति की बातों को सुनकर नेहा कहती हैं, 'मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि आप एक नहीं बल्कि सात-आठ लड़कों के बारे में बात कर रही हैं। इस बात पर कृति हंसते हुए जवाब देती हैं, 'मैं ज्यादा नहीं बोल रही हूं। जो भी मैं चाह रही हूं वो सब तो बेसिक बाते हैं।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed