फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Korean web series i am married but releasing on valentine day

Korean Web Series: वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी यह कोरियन वेब सीरीज, जिसमें है प्यार और तकारार की कहानी

Mon, 10 Feb 2025 04:46 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 10 Feb 2025 04:46 PM IST
सार

Korean Web Series: भारत में कोरियन वेब सीरीज देखने वालों की कमी नहीं है। उनके लिए एक दक्षिण कोरियन वेब सीरीज आ रही, जिसे वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज किया जाएगा। आइए जानते हैं इस वेब सीरीज के बारे में…

विज्ञापन
Korean web series i am married but releasing on valentine day
आई एम मैरिड..बट! - फोटो : एक्स

विस्तार

साल 2025 की शुरुआत से ही लोगों को एंटरटेनमेंट का डोज मिल रहा है। अब कोरियन वेब सीरीज के दीवानों के लिए भी 14 फरवरी के दिन एक वेब सीरीज रिलीज की जा रही है, जिसमे कुल 12 एपिसोड हैं। 

विज्ञापन

आखिर कौन सी है यह वेब सीरीज?
वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने वाली दक्षिण कोरियन वेब सीरीज का नाम है ‘आई एम मैरिड…बट!’। यह एक रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है। इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा, जिसका ट्रेलर एक्स पर नेटफ्लिक्स ने शेयर किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि आई लिंग एक दुखी जीवन बिताती हैं, क्योंकि उनका पति अपने घरवालों की बहुत सुनता है। फिर छुपकर डेटिंग ऐप चलाने के दौरान उन्हें एक व्यक्ति से प्रेम हो जाता है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी ने छोड़ा किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर का पद, बोलीं- 'बचपन से ही साध्वी हूं'

विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार और इमोशन से भरी है इसकी कहानी
‘आई एम मैरिड…बट!’ वेब सीरीज में आई लिंग, जेंग-जू-यू, चिया-येन को, जिंग-हुआ त्सेंग और जैस्पर लियू जैसे कलाकार हैं। 12 एपिसोड वाली यह वेब सिरीज आई लिंग नाम की एक महिला के आस-पास घुमती है, जो एक पढ़ी-लिखी लड़की है। इसकी शादी जेंग-जू-यू से हो जाती है। दुख भरी जिंदगी जीते हुए, इस लड़की को किसी और से प्यार हो जाता है।


यह खबर भी पढ़ें: Kalki 2898 AD: अब छोटे पर्दे पर धमाल मचाएगी कल्कि 2898 एडी, जानें हिंदी में कहां देख सकेंगे फिल्म

भारत में चर्चित कोरियन वेब सीरीज 
ओटीटी के दौर में लोग नए प्रकार के कंटेट देखना पसंद करते हैं। इसमें कोरियन ड्रामा में लोगों की पसंद हैं। कुछ कोरियन ड्रामा तो ऐसे रहे हैं, जिन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाने का काम किया। द साइलेंस सी, मास्टर, स्क्विड गेम, ट्रामा कोड आदि कोरियन सीरीज रही, जिनको लोगों ने बहुत पसंद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed