{"_id":"67f61106d36ace53ad0a6f03","slug":"know-the-actors-who-coming-in-khatron-ke-khiladi-15-season-baseer-ali-reacts-on-his-entry-2025-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Khatron ke Khiladi 15: सितारों से सजेगा ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन, जानें किन एक्टर्स की होगी एंट्री","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Khatron ke Khiladi 15: सितारों से सजेगा ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन, जानें किन एक्टर्स की होगी एंट्री
Wed, 09 Apr 2025 11:51 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:51 AM IST
सार
Khatron ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' शो का 15वां सीजन आने वाला है। इसमें शामिल होने के लिए कई मशहूर कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं। आइए जानते हैं किन एक्टर्स का होगा आगमन।
विज्ञापन
रोहित शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
विस्तार
रियलटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन का इंतजार सभी को बड़ी बेसब्री है। अब इसके 15वें सीजन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। शो के मेकर्स ने कई सितारों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। कुछ ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानिए शो को लेकर अपडेट।
विज्ञापन
इस एक्टर ने शो में हिस्सा बनने को लेकर दी प्रतिक्रिया
'कुमकुम भाग्य' सीरियल के अभिनेता बसीर अली के बारे में ये जानकारी सामने आ रही थी कि उन्हें शो का हिस्सा बनने के लिए ऑफर दिया गया था। अब अभिनेता ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनसे शो के लिए किसी ने संपर्क नहीं किया। आपको बताते चलें कि बसीर अली एकता कपूर के शो 'कुमकुम भाग्य' में अद्रिजा रॉय और पारस कलनावत के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Allu Arjun: 'ड्यून' से कॉपी किया गया एटली-अल्लू अर्जुन की फिल्म का पोस्टर? एलान के बाद विवादों में घिरी 'एए22'
विज्ञापन
इन कलाकारों का भी है नाम
'खतरों के खिलाड़ी' शो के 15वें सीजन के लिए कई खबरे मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आ रही हैं। इस शो में एल्विश यादव के भी शामिल होने की बातें चल रही हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा 'गुम हैं किसी के प्यार में' सीरियल के कलाकार हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा को भी शो ऑफर दिया गया है। इस पर भाविका ने कहा कि उन्हें शो के लिए बुलाया गया था। आगे बात करें तो दिशा पाटनी की बहन खूश्बू पाटनी भी इस शो का हिस्सा हो सकती हैं। यही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा मालवीय, रागिनी खन्ना, मल्लिका शेरावत से भी शो के लिए अप्रोच किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें: Jr NTR Next: एनटीआर-नील की फिल्म इस तारीख को होगी रिलीज, शीर्षक से भी उठा पर्दा, यह साउथ अभिनेत्री आएंगी नजर
एक नजर ‘खतरों के खिलाड़ी’ पर
रियलटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' को रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाता है। 'खतरों के खिलाड़ी' के 14वें सीजन में करण वीर मेहरा विजेता बने थे। वहीं, कृष्णा श्रॉफ दूसरे नंबर पर थे। इस शो का नया सीजन भी जल्द आने वाला है, जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।