फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   KKR CEO Venky Mysore Reveals Andre Russell Release From Team Was The Shah Rukh Khan Decision

केकेआर ने क्याें लिया आंद्रे रसेल को रिलीज करने का फैसला? शाहरुख से क्या है कनेक्शन? सीईओ ने किया खुलासा

Sat, 06 Dec 2025 03:56 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 06 Dec 2025 03:56 PM IST
सार

Shah Rukh Khan’s KKR: बीते दिनों कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया था। अब केकेआर के सीईओ ने इसके पीछे शाहरुख खान का नाम बताया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया…

विज्ञापन
KKR CEO Venky Mysore Reveals Andre Russell Release From Team Was The Shah Rukh Khan Decision
आंद्रे रसेल और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के रिटायरमेंट को लेकर बात की। मैसूर ने बताया कि आंद्रे रसेल को टीम से रिलीज करने का फैसला टीम के मालिक शाहरुख खान था। जबकि उन्हें टीम का पावर कोच नियुक्त करना इसके तुरंत बाद लिया गया एक फैसला था।

विज्ञापन

रसेल को रिलीज करने से केकेआर के बचे 18 करोड़
ईएसपीएम क्रिकइंफो के साथ बातचीत के दौरान विंकी मैसूर ने आंद्रे रसेल के केकेआर से रिलीज होने और संन्यास लेने व उनके पावर कोच बनने के बारे में विस्तार से बात की। सीईओ ने कहा कि टीम मैनेजमेंट सभी संयोजनों पर विचार कर रहा था। रसेल को रिलीज करने से उनके पर्स में 18 करोड़ रुपये जुड़ गए। हालांकि, रसेल पर केकेआर को 12 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े, लेकिन उन्हें रिलीज करने से फ्रैंचाइजी को 18 करोड़ रुपये मिले, क्योंकि पिछले साल केकेआर के रिटेन खिलाड़ियों की सूची में वह प्लेयर 1 थे, जिसकी कीमत 18 करोड़ रुपये थी। अब यह रकम 16 दिसंबर को नीलामी से पहले टीम के पर्स में जमा कर दी गई।

विज्ञापन

इसलिए रसेल को किया गया रिलीज
मैसूर ने कहा कि काश हर साल नीलामी न होती, क्योंकि कई बार यह बहुत मुश्किल हो जाता है। कुछ चीजें न चाहते हुए भी करनी पड़ती हैं। आखिरकार हमें उन्हें रिलीज करना पड़ा। हालांकि, बहुत से लोग ये कहने लगे केकेआर को 12 करोड़ रुपये वाले खिलाड़ी में मूल्य क्यों नहीं दिख रहा? लेकिन उन्हें ये नहीं दिखता कि 18 करोड़ रुपये, जो हमारे पर्स से कट जाते अगर हम उन्हें रिटेन करते। नीलामी के लिहाज से यह बहुत बड़ी रकम होती। यही वजह थी कि उन्हें रिलीज करना पड़ा। क्योंकि मिनी-नीलामी में आप जितना हो सके उतना दांव लगाना चाहते हैं, ताकि आपके सामने आने वाले विकल्पों पर विचार करने की संभावना बनी रहे। उस नज़रिए से अगर यह 12 करोड़ रुपये होता, तो मुझे लगता है कि फैसला बहुत अलग होता।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः ‘मुझे तुम पर गर्व है’, बहन की शादी पर भावुक हुए कार्तिक आर्यन; फोटोज शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

असल में शाहरुख का था फैसला
सीईओ मैसूर ने कहा कि जब उन्होंने शाहरुख खान को बताया कि रसेल आईपीएल से संन्यास लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो मालिक ने उन्हें संन्यास लेने का सुझाव दिया। वह इस बात से बहुत परेशान थे, और इसलिए जब मैंने शाहरुख खान को यह बात बताई, तो यह असल में शाहरुख खान का सुझाव था। एक खिलाड़ी अपने मन में कहीं न कहीं सोच रहा होता है कि मेरे संन्यास के बाद क्या होगा? लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे इसके बारे में इतना सोचना चाहते हैं क्योंकि पेशेवर एथलीट ऐसे ही होते हैं।

30 नवंबर को रसेल ने की थी संन्यास की घोषणा
रसेल ने 30 नवंबर को आईपीएल से संन्यास की घोषणा की थी। ऑलराउंडर ने साफ किया था कि वह 2026 सीजन के लिए फ्रैंचाइजी के नए पावर कोच के रूप में केकेआर के सहयोगी स्टाफ में शामिल होंगे। अपने आईपीएल करियर के दौरान, रसेल ने 140 मैचों में 12 अर्धशतकों के साथ 2,651 रन बनाए। साथ ही 123 विकेट हासिल किए, जिसमें एक बार पारी में पांच विकेट भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed