फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kiss Day 2025 Special Songs to Dedicate You Loved Ones Chumma Chumma Lahu Munh Lag Gaya Bheegey Hont Tere

Kiss Day Special: बॉलीवुड के वो गीत जिनमें आता है ‘किस’ का जिक्र, रोमांटिक माहौल बनाने के लिए हैं बेस्ट

Thu, 13 Feb 2025 11:13 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 13 Feb 2025 11:13 AM IST
सार

Kiss Day Special Songs: आज 13 फरवरी को विश्व भर में ‘किस डे’ मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई सारे ऐसे बॉलीवुड के गाने हैं जो इस खास मौके पर बेस्ट साबित हो सकते हैं। आइए देखते हैं…
 

विज्ञापन
Kiss Day 2025 Special Songs to Dedicate You Loved Ones Chumma Chumma Lahu Munh Lag Gaya Bheegey Hont Tere
किस डे स्पेशल सॉन्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर साल 13 फरवरी को ‘किस डे’ मनाया जाता है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। वह अपने पार्टनर को विश करने के लिए तरह-तरह के फिल्मी डायलॉग, रोमांटिक शायरी और गानों का उपयोग करते हैं। बॉलीवुड में कई सारी ऐसी फिल्में हैं, जो अपने रोमांटिक गानों और डायलॉग के लिए फेमस हैं। आइए आज हम ऐसे ही कुछ हिंदी गीतों के बारे में जानते हैं, जिनमें ‘किस’ का जिक्र आता है। किस डे पर यह गाने कपल्स के लिए काफी सहायक हो सकते हैं। आइए देखते हैं…

विज्ञापन

छू लेने दो इन नाजुक होंठों को
यह गाना फिल्म साल 1965 की फिल्म ‘काजल’ का ये गीत काफी रोमांटिक है। किस डे पर आप इसे अपने पार्टनर को डेडिकेट कर सकते हैं। 

विज्ञापन

होंठों से छू लो तुम
फिल्म ‘प्रेम गीत’ का ये गाना लोगों का ऑल टाइम फेवरेट है। जगजीत सिंह की आवाज में यह और भी शानदार हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जुम्मा चुम्मा
फिल्म ‘हम’ का गीत ‘जुम्मा चुम्मा’ काफी मशहूर है। यह गाना भी इस मौके लिए काफी बेहतर है। 

एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे
गोविंदा की फिल्म ‘छोटे सरकार’ का गाना काफी लोकप्रिय है। यह गाना ‘किस डे’ आपके लिए काफी बेहतर साबित हो सकता है। 

लहू मुंह लग गया 
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ का यह गाना काफी रोमांटिक है। इस गाने से आप अपने आस-पास एक रोमांटिक माहौल बना सकते हैं।

किस ऑफ लव
फिल्म ‘झूम बराबर झूम’ का गाना ‘किस ऑफ लव’ काफी एनर्जेटिक सॉन्ग है। इस गाने को विशाल ददलानी और वसुंधरा दास ने गाया है। 

जरा जरा किस मी किस मी
‘रेस’ फिल्म का यह गाना ‘किस डे’ के लिए काफी परफेक्ट है। 

भीगे होंठ तेरे
साल 2004 में आई फिल्म ‘मर्डर’ का गाना ‘भीगे होंठ तेरे’ काफी रोमांटिक सॉन्ग है। किस डे पर एक रूमानी माहौल बनाने के लिए यह परफेक्ट गाना है। 

पी लूं 
‘वंस अपॉन टाइम इन मुंबई’ फिल्म का गीत ‘पी लूं’ भी इस अवसर के लिए एक बढ़िया गीत है। 

जुम्मे की रात
सलमान खान की फिल्म ‘किक’ का ये गीत भी काफी एनर्जेटिक है। किस डे पर आप इसे भी सुन सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed