Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kishore Kumar Birth Anniversary Know Intresting Fact About Singer filmy career songs and life journey

Kishore Kumar: बड़े ही मस्तमौला इंसान थे 'किशोर दा', अपनी जादुई आवाज से आज भी लोगों के दिलों पर करते हैं राज

Sun, 04 Aug 2024 07:17 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 04 Aug 2024 07:17 AM IST
सार

किशोर कुमार के गाने जहां दिल छू लेते तो वहीं युवाओं दिलों की धड़कनों में जोश जगाने के लिए भी काफी थे। आज भी उनके गाने उनके प्रशंसकों की जुबां पर रहते हैं। किशोर दा बहुत ही हरफनमौला इंसान थे। आज 4 अगस्त को किशोर कुमार की जन्मतिथि है।

विज्ञापन
Kishore Kumar Birth Anniversary Know Intresting Fact About Singer filmy career songs and life journey
किशोर कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के सहाबहार गायक रहे किशोर कुमार अपनी जादुई आवाज से आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनके रोमांटिक गाने लोगों को आज भी सुनन पसंद हैं। किशोर कुमार के गाने जहां दिल छू लेते तो वहीं युवाओं दिलों की धड़कनों में जोश जगाने के लिए भी काफी थे। आज भी उनके गाने उनके प्रशंसकों की जुबां पर रहते हैं। किशोर दा बहुत ही हरफनमौला इंसान थे। आज 4 अगस्त को किशोर कुमार की जन्मतिथि है। आज किशोर दा के खास दिन पर उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम पहलुओं बातों के बारे में जानेंगे...

विज्ञापन
Trending Videos

Kishore Kumar Birth Anniversary Know Intresting Fact About Singer filmy career songs and life journey
किशोर कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हुआ था। बहुत कम लोग जानते होंगे कि बचपन में किशोर दा का नाम आभास कुमार गांगुल था। किशोर कुमार के बड़े भाई अशोक कुमार की इच्छा थी कि वह अभिनय में नाम कमाए। भाई का सपना पूरा करने के लिए गायक ने अभिनय की दुनिया की तरफ अपना रुख किया, लेकिन इसमें उनका मन ज्यादा नहीं लगा। उन्होंने हिंदी सिनेमा को 22 फिल्में दीं, लेकिन इन में से करीब 16 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kishore Kumar Birth Anniversary Know Intresting Fact About Singer filmy career songs and life journey
किशोर कुमार - फोटो : एक्स

उनकी इच्छा गायिकी में अपना करियर बनाने की थी। ऐसे में अपने दिल की सुनते हुए किशोर कुमार ने एसडी बर्मन से मुलाकात की। इसके बाद गायक ने अमेरिकन सिंगर टेक्स मोर्टन और जिमी रोडर्स के गाने सुनकर अपनी गायिकी को अच्छा किया। इसके बाद उनके गानों का जो जादू चला, वो आज भी दर्शकों के दिलों में राज कर रहे हैं। किशोर दा को प्रकृति से भी बेहद प्रेम था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पौधों से घंटों तक बातें किया करते थे। हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार का कहना था कि ये पेड़-पौधे मेरे असली मित्र हैं। 

विज्ञापन

Kishore Kumar Birth Anniversary Know Intresting Fact About Singer filmy career songs and life journey
किशोर कुमार - फोटो : एक्स

किशोर दा लंबे वक्त तक राजेश खन्ना और देव आनंद समेत कई नामचीन सितारों की आवाज बने रहे। उन्होंने न सिर्फ हिंदी बल्कि कन्नड़, मलयालम, असमिया, गुजराती, मराठी और बंगाली भाषा में भी गानों को शानदार आवाज दी है। गायक ने सबसे अधिक राजेश खन्ना के लिए गाने गाए थे। उन्होंने करीब 240 गाने अकेले सपरस्टार राजेश खन्ना के लिए गाए थे। अपने फिल्मी करियर में किशोर कुमार ने करीब 2678 फिल्मों के लिए गाने गाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed