फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kis KisKo Pyaar Karoon 2 re release on 9 january 2026 producers gives update

नए साल पर कपिल शर्मा ने दिया फैंस को तोहफा, इस तारीख को फिर से रिलीज होगी 'किस किसको प्यार करूं 2'

Thu, 01 Jan 2026 03:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 01 Jan 2026 03:30 PM IST
सार

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' जल्द ही सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने वाली है। निर्माताओं ने बताया है कि उन्होंने यह फैसला क्यों किया है।

विज्ञापन
Kis KisKo Pyaar Karoon 2 re release on 9 january 2026 producers gives update
किस किसको प्यार करूं 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उनकी अदाकारी वाली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के निर्माताओं ने आज एलान किया है कि यह फिल्म 9 जनवरी को री-रिलीज की जाएगी। निर्माताओं को यकीन है कि इस बार फिल्म पर दर्शक अच्छा रिस्पॉन्स देंगे।
विज्ञापन

री-रिलीज होगी 'किस किसको प्यार करूं 2'
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी है कि फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पूरे भारत के सिनेमाघरों में यह फिल्म 9 जनवरी को दस्तक देगी। उनके मुताबिक फिल्म को पहले रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर' और हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' की वजह से सिनेमाघरों में ज्यादा स्क्रीन नहीं मिल पाई थी। इसकी वजह से इसकी कमाई पर असर पड़ा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kis KisKo Pyaar Karoon 2 re release on 9 january 2026 producers gives update
फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ - फोटो : X
फिल्म को लेकर फैंस में क्रेज
फिल्म के निर्माता रतन जैन के मुताबिक लोगों में अभी भी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का क्रेज है। इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि दोबारा इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए। फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' के निर्देशक अनुकल्प गोस्वामी हैं। इसके निर्माताओं में रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास मस्तान शामिल हैं।

म्यूजिकल प्रोजेक्ट में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी अलीजेह अग्निहोत्री, ऑस्कर विजेता फिल्म का है रीमेक

विज्ञापन

फिल्म की कहानी
फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जिसकी गलतफहमी की वजह से चार शादियां हो जाती हैं। इसके बाद उसकी मुश्किलें शुरू होती हैं। यह कॉमेडी फिल्म साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' की सीक्वल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed