फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kiara Advani Sidharth Malhotra seen during night out in mumbai watch viral video know their upcoming movies

Kiara Advani-Sidharth Malhotra: रात में मुंबई की सड़कों पर दिखे कियारा और सिद्धार्थ, फैंस का बन गया दिन

Sun, 21 Apr 2024 01:44 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 01:44 PM IST
सार

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को बीती रात मुंबई की सड़कों पर कार में घूमते हुए देखा गया। दोनों कार में बैठे बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन
Kiara Advani Sidharth Malhotra seen during night out in mumbai watch viral video know their upcoming movies
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। दोनों के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। दोनों की जोड़ी खूब जचती है। कियारा और सिद्धार्थ जब भी एक साथ नजर आते हैं तो उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती है। इन दिनों भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। दरअसल, कियारा और सिद्धार्थ को मुंबई में एक साथ देखा गया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


कार में घूमते दिखे पति-पत्नी
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को बीती रात मुंबई की सड़कों पर कार में घूमते हुए देखा गया। दोनों कार में बैठे बातचीत कर रहे थे। इस मौके का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर दोनों के प्रशंसक प्यार भरे कंमेट्स कर रहे हैं।
विज्ञापन


Vicky Kaushal: कैमरे के सामने डरे हुए थे विक्की, उधर सैम के किरदार में उन्हें देखकर रोने लगीं मानेकशॉ की बेटी
विज्ञापन
विज्ञापन


बातों में डूबे दिखाई दिए सिड-कियारा 
वायरल वीडियो में कियारा आडवाणी को एक चमकीले से रंग वाली ड्रेस में देखा जा सकता है। इस ड्रेस में वह काफी प्यारी दिख रही हैं। वहीं, उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा सफेद रंग की टी-शर्ट और जॉगर्स पहने दिखाई दिए। दोनों काफी आराम से बैठकर बात करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में कियारा बातचीत के दौरान मुस्कुराते हुए भी नजर आ रही है। दोनों पूरी तरह से बातों में डूबे दिखाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)



कियारा और सिद्धार्थ की आने वाली फिल्में
कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म की बात करें तो वह तेलुगु फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आएंगी। यह एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका निर्देशन एस. शंकर कर रहे हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार राम चरण अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। इसके अलावा कियारा की झोली में 'वॉर 2' और 'डॉन 3' जैसी बड़ी फिल्म भी है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म में दिखाई दे सकते हैं। सिद्धार्थ की आखिरी फिल्म 'योद्धा' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई।

Urfi Javed: लाल गुलाब के गुलदस्ते की तरह सजी उर्फी जावेद, फैंस बोले- आप मेरे लिए इंस्पिरेशन हो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed