{"_id":"69fffe0e4d0a83188c022fdf","slug":"kiara-advani-gets-chance-to-make-good-relation-sidharth-gives-support-her-after-childbirth-2026-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'रिश्ते सुधारने का मिला मौका, सिद्धार्थ ने भी दिया साथ'; कियारा आडवाणी ने बताया मां बनने के बाद बदली जिंदगी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'रिश्ते सुधारने का मिला मौका, सिद्धार्थ ने भी दिया साथ'; कियारा आडवाणी ने बताया मां बनने के बाद बदली जिंदगी
Sun, 10 May 2026 09:10 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 10 May 2026 09:10 AM IST
सार
Kiara Advani: आज मदर्स डे है। इस मौके पर कियारा आडवाणी ने मां बनने के तुरंत बाद का अनुभव बताया है। उन्होंने बताया है कि इस बीच उनमें क्या बदलाव आया। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैसे उनका साथ दिया था।
विज्ञापन
कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम@sidmalhotra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बच्चे के जन्म के बाद के पोस्टपार्टम दौर के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि इस दौरान उन्हें किन-किन भावनात्मक बदलावों से गुजरना पड़ा और उनके पति, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा से उन्हें कितना सहारा मिला है। कियारा जुलाई 2025 में मां बनने के बाद की जिंदगी के बारे में सोचते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने इस दौर को अपनी जिंदगी का एक बड़ा बदलाव बताया।
विज्ञापन
अपने साथ वक्त बिताने का मिला समय
राज शमानी के साथ बातचीत में कियारा आडवाणी ने कहा कि उन्हें यह समझने में कई महीने लग गए कि वह किस दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने कहा 'यह पूरी तरह से एक नई दुनिया है।' 34 साल की कियारा ने कहा, 'आपको एहसास होता है कि आप दूसरों के लिए कितना कुछ कर रहे हैं। आप उस रिश्ते के बारे में भूल जाते हैं जो आपको खुद के साथ बनाना चाहिए। आप उन बातों के बारे में भी भूल जाते हैं जो आपको खुद से कहनी चाहिए। मैं हमेशा दूसरों पर ही ज्यादा ध्यान देती रही हूं। मेरे बच्चे के जन्म के बाद जो बदलाव आया है, वह यह है कि मुझे आखिरकार खुद के साथ अपने रिश्ते को संवारने का समय मिल गया है, और शायद यह सबसे अच्छी बात है।'

सिद्धार्थ ने दिया कियारा का साथ
कियारा ने इस दौर में अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा की भूमिका के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि अपने काम में बहुत व्यस्त होने के बावजूद, सिद्धार्थ ने छोटे-छोटे लेकिन बहुत ही मायने रखने वाले प्रयास किए। उन्होंने कहा कि कई दिन ऐसे भी आते थे, जब उनकी भावनाएं उन पर इतनी हावी हो जाती थीं। छोटी-छोटी बातें भी उनकी आंखों में आंसू ला देती थीं। उस दौरान सिद्धार्थ अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त थे, लेकिन फिर भी वह उनके साथ समय निकालने की पूरी कोशिश करते थे। अक्सर काम खत्म करने के बाद, वह देर रात उनकी मां के घर उनसे मिलने आते थे। डॉक्टर की सलाह पर, सिद्धार्थ उन्हें रात में थोड़ी देर के लिए घुमाने भी ले जाते थे।

हॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार दिशा पाटनी, फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज; कहा- जो देश में सीखा...
कब मां बनीं कियारा?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फरवरी 2023 में शादी की और जुलाई 2025 में उनकी बेटी, सारायाह का जन्म हुआ। कियारा जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ यश, नयनतारा और तारा सुतारिया भी नजर आएंगे।