फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Khushi kapoor rumour boyfriend vedang reached to nadaaniyan premier

Khushi Vedang: 'नादानियां' के प्रीमियर में पहुंचे खुशी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड, इब्राहिम ने लगाया गले

Fri, 07 Mar 2025 03:53 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 07 Mar 2025 03:53 PM IST
सार

Khushi Vedang: हाल ही में खुशी कपूर की 'नादानियां' फिल्म रिलीज हुई है। इसकी स्क्रीनिंग पर खुशी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड पहुंचे। खबर है कि दोनों ने साथ में फिल्म देखी है।

विज्ञापन
Khushi kapoor rumour boyfriend vedang reached to nadaaniyan premier
खुशी कपूर-वेदांग रैना - फोटो : इंस्टाग्राम @vedangraina/khushi05k

विस्तार

'नादानियां' फिल्म से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म में खुशी कपूर भी हैं। बीती रात दोनों ने मुंबई में फिल्म के सितारों से सजे प्रीमियर में हिस्सा लिया। मेहमानों में खुशी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना भी पहुंचे। सोशल मीडिया पर रूमर्ड कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

एक साथ देखे खुशी और वेदांग
एनडीटीवी ने लिखा है कि खुशी और वेदांग ने एक साथ बैठकर फिल्म देखी है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि इब्राहिम वेदांग को गले लगा रहे हैं और रेड कार्पेट पर बुला रहे हैं। इसी दौरान खुशी रेखा के साथ बात कर रही हैं। फोटो सेशन के दौरान वेदांग ने खुशी से कुछ कहा इसके बाद खुशी ने रेखा का स्वागत किया।

यह खबर भी पढ़ें: Karnataka Budget: मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने के लिए नहीं करनी होगी जेब ढीली, कर्नाटक सरकार लाई ये प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतरीन ड्रेस में नजर आए सितारे
खुशी ने रेखा से वेदांग का परिचय कराया। इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिले। वीडियो में इब्राहिम अली खान काफी स्मार्ट दिखे। उन्होंने काली ड्रेस पहन रखी थी। वेदांग ने कैजुअल ड्रेस पहनी थी। खुशी ने गुलाबी ब्लेजर और मैचिंग स्कर्ट पहनी हुई थी।

यह खबर भी पढ़ें: Radhika Apte: अदाकारी के बाद निर्देशन में कदम रखने जा रहीं राधिका आप्टे, इस फिल्म से होगी बोहनी
विज्ञापन

Khushi kapoor rumour boyfriend vedang reached to nadaaniyan premier
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
वेदांग को लेकर खुशी ने दिया था बयान
पिछले साल करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में डेटिंग अफवाहों पर बात करते हुए खुशी कपूर ने वेदांग रैना के साथ अपने रिश्ते के बारे में करण के सवाल का मजाकिया अंदाज में जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि 'आपको ओम शांति ओम का वो सीन याद है जहां लोग कहते हैं कि ओम और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।'

खुशी और वेदांग का काम
आपको बता दें कि खुशी कपूर और वेदांग रैना ने 'द आर्चीज' में एक साथ काम किया है। वेदांग रैना ने 'जिगरा' में आलिया भट्ट के साथ काम किया है। खुशी कपूर को आखिरी बार 'लवयापा' में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed