फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karnataka Budget: Movie tickets to be capped at Rs 200 including in city multiplexes CM Siddaramaiah announced

Karnataka Budget: मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने के लिए नहीं करनी होगी जेब ढीली, कर्नाटक सरकार लाई ये प्रस्ताव

Fri, 07 Mar 2025 03:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 07 Mar 2025 03:51 PM IST
सार

Karnataka Budget 2025: मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने के लिए सिने प्रेमियों को तगड़ा खर्चा करना पड़ता है। मगर, कर्नाटक में अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने एलान किया है कि राज्य में फिल्मों के टिकट के दाम अब 200 रुपये होंगे।

विज्ञापन
Karnataka Budget: Movie tickets to be capped at Rs 200 including in city multiplexes CM Siddaramaiah announced
कर्नाटक बजट 2025 - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा में अपना रिकॉर्ड 16वां बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने सिने प्रेमियों के लिए भी खास एलान किया। राज्य में अब दर्शकों को मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने के लिए मोटा पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। यहां मूवी टिकट के दाम 200 रुपये होंगे। मल्टीप्लेक्स में भी टिकट इसी दाम में मिलेगी। आज शुक्रवार को बजट पेश करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने यह एलान किया है। 

विज्ञापन

ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी एलान
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को एलान किया कि यहां के मल्टीप्लेक्स सहित राज्य के सभी सिनेमाघरों में टिकटों की कीमत 200 रुपये तक सीमित कर दी जाएगी। अपने ऐतिहासिक 16वें बजट में सिद्धारमैया ने यह भी एलान किया कि कर्नाटक कन्नड़ फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए एक ओटीटी प्लेटफॉर्म बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नड़ फिल्मों के संग्रह के लिए तीन करोड़ रुपये निर्धारित
हाल ही में, रक्षित शेट्टी और ऋषभ शेट्टी जैसे लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता-निर्माताओं ने शिकायत की थी कि कन्नड़ कंटेंट को लेने के लिए उन्हें कोई भी प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाया। रक्षित शेट्टी के प्रोडक्शन हाउस, परमवाह स्टूडियो ने ओटीटी प्लेटफॉर्म न मिलने पर जुलाई 2024 में अपनी कन्नड़ वेब सीरीज 'एकम' को एक कस्टम प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करना शुरू किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के सामाजिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाने वाली फिल्मों को संरक्षित करने के लिए डिजिटल और गैर-डिजिटल दोनों तरीकों से कन्नड़ फिल्मों का संग्रह बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये भी निर्धारित किए हैं।

विज्ञापन

मल्टीप्लेक्स मूवी थियेटर परिसर के विकास का एलान
इसके अलावा सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि सिनेमा क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा और औद्योगिक नीति के तहत दी जाने वाली सुविधाएं भी इसे दी जाएंगी। उनके अनुसार, शहर के नंदिनी लेआउट में कर्नाटक फिल्म अकादमी के स्वामित्व वाली 2.5 एकड़ भूमि पर सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत एक मल्टीप्लेक्स मूवी थियेटर परिसर भी विकसित किया जाएगा। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मैसूर में पीपीपी मॉडल पर 500 करोड़ रुपये की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिल्म सिटी विकसित करने के लिए 150 एकड़ भूमि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed