फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Khesari lal Yadav Priyanka Singh song Chocolatey Sadiya released netizens praises singer and called it hit

Khesari Lal Yadav: 'मंदिर बिना पुजारी के भोजपुरी बिना खेसारी के अधूरा है', 'चॉकलेटी सड़िया' देख बोले फैंस

Mon, 21 Oct 2024 05:15 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 21 Oct 2024 05:15 PM IST
सार

खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए नया गाना ''चॉकलेटी सड़िया' रिलीज होने की जानकारी दी है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। वीडियो में खेसारी के साथ सपना चौहान नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Khesari lal Yadav Priyanka Singh song Chocolatey Sadiya released netizens praises singer and called it hit
खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम @khesari_yadav

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार हैं। भोजपुरी सिनेमा के सबसे चहेते सिंगर व एक्टर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक धमाकेदार गाने लेकर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ उनका गाना ''ईका करेलु' यूट्यूब पर म्यूजिक कैटेगरी में नंबर दो पर ट्रेंड कर रहा है। अब आज सोमवार 21 अक्तूबर को खेसारी का एक और गाना रिलीज हुआ है, जो धमाल मचा रहा है। गाने का नाम है, 'चॉकलेटी सड़िया’ है।
विज्ञापन


रिलीज हुआ खेसारी का गाना
खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए नया गाना ''चॉकलेटी सड़िया' रिलीज होने की जानकारी दी है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। वीडियो में खेसारी के साथ सपना चौहान नजर आ रही हैं, धमाकेदार डांस ने गाने में और जान डाल दी है और ज्यादा धमाल मचा दिया है।
विज्ञापन


प्रशंसकों ने लुटाया जमकर प्यार
 मालूम हो कि ''चॉकलेटी सड़िया' के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं। म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है। पराग पाटिल इस गाने के डायरेक्टर और प्रसुन यादव कोरियोग्राफर हैं। गाना रिलीज होने के साथ ही इस पर प्रशंसकों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'क्या गाना है भाई दिल को छू गया '। दूसरे प्रशंसक ने लिखा, 'मंदिर बिना पुजारी के भोजपुरी बिना खेसारी के अधूरा लगता है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


'ईका करेलु' कर रहा यूट्यूब पर धमाल
खेसारी लाल यादव का 'ईका करेलु' खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर दो दिन पहले रिलीज हुआ है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने शिल्पा राज के साथ मिलकर गाया है। रिलीज होते ही गाना यूट्यूब पर म्यूजिक कैटेगरी में नंबर दो पर ट्रेंड कर रहा है। गाना इतना धमाकेदार है कि सोशल मीडिया पर इसकी रील भी बनने लगी है। इस गाने का म्यूजिक बीट्स ऐसे हैं, जो हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दे रहा है।
 

Vikrant Massey: करवा चौथ पर विक्रांत मैसी ने छूए पत्नी के पैर, वायरल हुईं तस्वीरें, फैंस बोले- सच्चा प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed